![]()
सिरोही के गांधी पार्क में विश्व अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया।
सिरोही के गांधी पार्क में विश्व अंतरराष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ एवं युवा नागरिक सेवा संस्थान तथा गांधी पार्क योग संस्थान द्वारा किया गया। इस मौके पर पार्क में प्रतिदिन योग, आसन और ध्यान करने व
संस्थान के महामंत्री गोपालसिंह राव पोसालिया ने बताया कि गांधी पार्क में वरिष्ठ और युवा नागरिक प्रतिदिन सुबह एक साथ योग, आसन और व्यायाम करते हैं। योग सेवा समिति युवाओं और मातृशक्ति को भी नियमित रूप से योग, आसन, ध्यान और धारणा के लिए प्रेरित करती है।
समारोह में योग प्रशिक्षक भीक सिंह भाटी, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा, हास्य गुरु खुशवंत सिंह और योग गुरु डॉ. गौरव गहोई सहित कई वरिष्ठ जनों का बहुमान किया गया। समाजसेवी जय विक्रम हरन, टीकम चंद और गोविंद सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी गणपत सिंह देवड़ा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके पास जीवन का अथाह ज्ञान और अनुभव है, जिसका उपयोग सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के कार्यों में किया जाना चाहिए। इस मौके पर गांधी पार्क में उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत और सम्मान किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments