![]()
सरकारी अस्पतालों की OPD समय-सारणी बदली, सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रहेगी ओपीडी।
राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी (आउटडोर पेशेंट डिपार्टमेंट) के समय में बदलाव किया है। यह नई समय-सारणी 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन संचालित समस्त अस्पतालों, जिनमें जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सैटेलाइट, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) और उप स्वास्थ्य केंद्र (SHC) शामिल हैं, में अब ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।
इस बदलाव का उद्देश्य मरीजों को डॉक्टरों से परामर्श लेने के लिए अधिक समय प्रदान करना है, जिससे उन्हें लंबी कतारों से कुछ राहत मिल सकेगी।
डॉ. खराड़ी ने राजपत्रित अवकाश के दिनों के लिए भी ओपीडी का समय निर्धारित किया है। इन दिनों में सभी सरकारी चिकित्सालयों में ओपीडी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक संचालित होगी।
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 1 अक्टूबर 2025 से इस नई समय-सारणी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और आमजन को इस संबंध में जागरूक करें।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments