☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर एसोसिएशन (RMCTA) अजमेर से जुड़े डॉक्टर्स सोमवार से पेन डाउन हड़ताल पर उतर चुके हैं। डॉक्टर्स ने आज 2 घंटे का कार्य बहिष्कार कर धरना देते हुए विरोध किया। सभी ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आगा

.

बता दें कि पिछले 5 दिनों से डॉक्टर्स लैटरल एंट्री को लेकर जेएलएच अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध कर रहे थे।

पिछले 5 दिनों से डॉक्टर्स लैटरल एंट्री को लेकर जेएलएच अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध कर रहे थे।

पिछले 5 दिनों से डॉक्टर्स लैटरल एंट्री को लेकर जेएलएच अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध कर रहे थे।

सचिव पूजा माथुर ने बताया कि सभी मेडिकल कॉलेज में आज 2 घंटे की सांकेतिक पेंडेंट हड़ताल शुरू कर दी गई है। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, उदयपुर और अजमेर सभी जगह सामूहिक रूप से यह विरोध किया जा रहा है। जिससे की सभी मांगों को सरकार तक पहुंचा जा सके।

हम सभी सांकेतिक रूप से पिछले 5 दिनों से धरने पर बैठे हुए थे। लेकिन मांगों पर अभी तक कोई संज्ञान सरकार की ओर से नहीं लिया गया है।

माथुर ने कहा कि जो भर्ती की प्रक्रिया है वह न्याय संगत तरीके से 1962 रूल्स के अनुसार आरपीएससी के द्वारा होनी चाहिए। आरपीएससी के द्वारा दो बार वैकेंसी निकली जा चुकी है। 2021 में 337 वैकेंसी निकली थी। 2024 में 352 मेडिकल एजुकेशन की वैकेंसी निकली थी।

इन दोनों भर्तियों की रिटर्न परीक्षा हो चुकी है। लेकिन रिजल्ट आज तक नहीं आया है। अगर सामान्य और न्याय संगत तरीके से सरकार भर्ती समयबद्ध तरीके से पूरी करती है तो कोई भी कमी मेडिकल टीचर्स और कॉलेज में नहीं होगी। सरकार सीधे तरीके से भर्ती नहीं करवा कर बैक डोर एंट्री करवाना चाह रही है।

माथुर ने कहा कि अभी तक कोई सरकार से वार्ता नहीं हो पाई है। एक चिकित्सक शिक्षक शिक्षा और चिकित्सा का भी काम करता है। उसको इस तरीके से सड़कों पर आकर धरने देकर अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम करना पड़ रहा है। सरकार जल्द से जल्द मांगों पर एक्शन ले नहीं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading