![]()
पाली में सोमवार सुबह बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी के बाहर जमा हुए मृतका के परिजन व समाज के लोग और मौजूद पुलिस।
पाली में एक 29 साल की विवाहिता की बॉडी उसके घर में कमरे में फंद पर लटकी मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पति से किसी बात को लेकर कहासुनी होने के बाद विवाहिता ने यह
औद्योगिक थाने के ASI ओमप्रकाश परिहार ने बताया कि पाली शहर के राजेन्द्र नगर विस्तार में रहने वाली 29 साल की चंचल पत्नी धर्मेश सोमवार सुबह उसके घर में कमरे में पर फंदे पर लटकी मिली। जिसे बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ऐसे में बॉडी हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि देर रात को पति से किसी बात पर कहासुनी होने के बाद उसने यह कदम उठाया। पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई करवाई जा रही है।
पति पर लगाय परेशान का आरोप मृतका के भाई महावीर बताया कि करीब 13 साल उसकी बहन चंचल की शादी धर्मेश से की गई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे हुए जो वर्तमान में 4 और 8 साल के है। उनका आरोप है कि धर्मेश उनकी बहन चंचल को पिछले कई सालों से मानसिक रूप से परेशान कर रहा था मारपीट कर रहा था। जिससे परेशान होकर उसकी बहन ने यह कदम उठया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments