जयपुर में 21 सितम्बर को राइजिंग भारत समिट एंड अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया जाएगा।
जयपुर में 21 सितम्बर को राइजिंग भारत समिट एंड अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन किया जाएगा। लालकोठी स्थित मसाई हाउस में हुए कार्यक्रम में प्रोजेक्ट प्रेजेंटर शिवेंद्र शर्मा ने कहा कि यह आयोजन केवल एक अवॉर्ड शो नहीं, बल्कि उन लोगों को सम्मान देने का मंच है जिन्ह
यह समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी होटल क्लार्क्स आमेर में संपन्न होगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे। कार्यक्रम में सिकंदर खान, प्रियंका नितिन दुबे, अल्फा विजयवर्गीय, मुकेश सागर, दीक्षा गुप्ता, सौरभ, अतुल, राकेश गुप्ता, राहुल खुराना, मनीष सोलंकी, प्रेम शर्मा और कल्लोल दास सहित कई प्रमुख हस्तियों ने अपने विचार रखे और कहा कि यह आयोजन युवाओं और नए उद्यमियों को बड़ा प्लेटफॉर्म देगा।

यह समिट एंड अवॉर्ड सेरेमनी होटल क्लार्क्स आमेर में संपन्न होगी, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगे।
प्रोजेक्ट प्रेजेंटर शिवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मंच के जरिए उद्यमियों, व्यवसायियों और समाजसेवियों को पहचान मिलेगी, जिससे भारत की नई ताकत और नया चेहरा दुनिया के सामने आएगा। वहीं नवीन शर्मा ने कहा कि अब समय है कि राजस्थान और भारत को बड़े वैश्विक पटल पर स्थापित किया जाए और यह आयोजन उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
आयोजन समिति ने जानकारी दी कि राइजिंग भारत समिट एंड अवॉर्ड्स में बॉलीवुड अभिनेता व समाजसेवी सोनू सूद, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर नगर निगम (ग्रेटर) की पूर्व महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर समेत कई मंत्री, उद्योगपति, राष्ट्रीय नेता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल होंगी। साथ ही बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियां और बड़े निवेशक भी जयपुर पहुंचेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments