![]()
परीक्षा से पहले चैकिंग के दौरान स्टूडेंट्स।
सवाई माधोपुर में पांचवें दिन की सीनियर टीचर ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा भी शांतिपूर्ण संपन्न हुई। यहां यह परीक्षा सुबह और दोपहर दो पारियों आयोजित हुई। सवाई माधोपुर में यह परीक्षा 7 से 12 सितम्बर तक आयोजित हो रही है। जिसका गुरुवार को सेकंड लास्ट दिन था।
दोनों पारियों में 22 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
पहली पारी में 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4486 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिनमें से 3433 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 1053 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पारी में 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2724 स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड थे। जिसमें से 2080 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी। जबकि 644 स्टूडेंट्स अनुपस्थित रहे। इससे पहले दोनों पारियों में स्टूडेंट्स को परीक्षा के एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। इससे पहले स्टूडेंट्स की कड़ी चैकिंग की गई। यहां यह परीक्षा सुबह 9.00 से 12.30 और दोपहर 3.00 से 5.30 बजे तक आयोजित की गई। यहां शुक्रवार को इस परीक्षा का अंतिम दिन है। शुक्रवार को भी यह परीक्षा दो पारियों में ही आयोजित की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments