☜ Click Here to Star Rating


विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्सट्रा कैमरे लगाकर जासूसी के आरोप लगाते हुए कांग्रेस डेलिगेशन ने नेत प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मिलकर ज्ञापन सौंपा

विधानसभा में विपक्ष की तरफ एक्स्ट्रा कैमरे लगाकर जासूसी करने का मामला राज्यपाल तक पहुंच गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों के एक दल ने राज्यपाल ​हरिभाऊ बागडे से मुलाकात कर जॉइंट कमेटी से पूरे मामले की जांच करवाने और ज

.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा- इस पूरे मामले की जांच के लिए एक जॉइंट कमेटी बनाई जाए। इसमें सभी दलों के विधायकों को शामिल किया जाए। एक हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज को भी शामिल किया जाए। हमारी मांग है कि तुरंत विधानसभा को सील करके जांच की जाए। ताकि कैमरों की अदला-बदली नहीं हो सके। रिकॉर्डिंग का एक्सेस दूसरी जगह नहीं जा सके। राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि वो इस पूरे मामले की जांच करवाएंगे कि कैमरे कैसे लगवाए हैं? किस कंपनी को टेंडर दिया गया है। इनका एक्सेस किसके पास है?

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों के एक दल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में कांग्रेस विधायकों के एक दल ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की।

विधानसभा स्पीकर के रेस्ट रूम में लगा है दो स्पाई कैमरों का एक्सेस सिस्टम

जूली ने कहा- सदन में लाइव टेलीकास्ट के लिए लगे कैमरों का एक्सेस पूरी विधानसभा के पास है। इन कैमरों से यूट्यूब पर लाइव टेलीकास्ट होता है। दो स्पाई कैमरे लगे हैं, उनका एक्सेस किसी के पास नहीं है। केवल विधानसभा स्पीकर के पास है। उसका पूरा सिस्टम स्पीकर के रेस्ट रूम में लगा हुआ है। हमारी गोपनीय बैठकों में तय हुई रणनीति के बारे में इन्हें पहले से पता रहता है। उसका राज यही कैमरे हैं।

जूली ने कहा – बुधवार को भी सदन में कहा था कि 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दीजिए। मैं चल कर बता दूंगा कि कहां से पूरा नेटवर्क चल रहा है। अगर इन लोगों में हिम्मत होती तो कल ही यह लोग हमें जनता के सामने एक्सपोज कर सकते थे। कह सकते थे कि विपक्ष झूठे आरोप लगा रहा है, लेकिन दिखाते ​कैसे, ये गलती करके बैठे हैं।

टीकाराम जूली ने जॉइंट कमेटी से पूरे मामले की जांच करवाने और जांच तक विधानसभा को सील करने की मांग उठाई।

टीकाराम जूली ने जॉइंट कमेटी से पूरे मामले की जांच करवाने और जांच तक विधानसभा को सील करने की मांग उठाई।

18.46 लाख में खरीदे गए जासूसी कैमरे, इनके टेंडर में साफ लिखा है ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगाए

जूली ने कहा- एक तरफ जहां विधानसभा सदन के सभी कैमरे एक करोड़ नौ लाख रुपए में बदले गए हैं। दो जासूसी कैमरे 18 लाख 46 हजार रुपए में लगाए गए हैं। पीडब्ल्यूडी ने इसका टेंडर दिया था। टेंडर डॉक्युमेंट में साफ लिखा हुआ है कि दो ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे लगाए गए हैं।

स्पीकर और सरकारी मुख्य सचेतक ने कहा था कि विपक्ष की तरफ लगाए कैमरों में ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं होती

विधानसभा में स्पीकर और सरकारी मुख्य सचेतक ने कहा था कि विपक्ष की तरफ लगाए गए दोनों कैमरों से ऑडियो रिकॉर्डिंग नहीं होती। अब नेता प्रतिपक्ष ने टेंडर डॉक्युमेंट में ऑडियो रिकॉर्डिंग वाले कैमरे खरीदने का दावा करके इस विवाद में नया मोड़ दे दिया है।

ये भी पढ़ें…

जूली बोले- सरकार वसुंधरा समर्थक विधायकों की जासूसी करवा रही:कानून मंत्री ने कहा- राजे सहित किसी विधायक की न जासूसी हुई न होगी

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे से संपर्क वाले विधायकों की जासूसी करवाने के आरोप लगाए हैं। जूली ने कहा है कि- यह सरकार हमारी जासूसी तो करवा ही रही है, साथ में यह भी जासूसी करवा रही है कि राजे के संपर्क में कौन-कौन विधायक हैं? (पूरी खबर पढ़ें)



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading