![]()
नवी बटालियन आरएसी में हुए सेमिनार में मनोरोग विशेषज्ञ योगेश कुमार ने परामर्श दिया।
जिला मुख्यालय पर शनिवार को नवी बटालियन आरएसी में मनोरोग एवं नशा मुक्ति बीमारियों के जागृति के लिए सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में सआदत जिला अस्पताल टोंक के मनोरोग एवं नशामुक्ति विशेषज्ञ डॉ योगेश कुमार ने बताया कि पुलिस समाज का एक अभिन्न अंग है
मनोरोग विशेषज्ञ ने बताया कि कार्यों का लेखा जोखा रखें। अपनी दिनचर्या के अहम कार्यों की डायरी लिखें। यह भी तनाव को कम करने में मददगार होती है, क्योंकि व्यक्ति दिन भर कई कार्य में उलझा रहने के कारण उन्हें पता ही नहीं चलता है कि वह कहां पर है, उसे क्या करना चाहिए और कब करना चाहिए। पूरा दिन उलझन के बीच ही गुजरता है जो तनाव को बढ़ाने में सहायक है, इसलिए डायरी लिखने से वास्तविक कार्यों और मन स्थिति की जानकारी प्राप्त होती है। अपने मित्रों के साथ अच्छा व्यवहार करें। अच्छे लोगों के साथ दोस्ती रखना तनाव को कम करने या समाप्त करने में सबसे अधिक मददगार हो सकता है। अक्सर व्यक्ति मुश्किलों में पड़ने के कारण ही प्रेशर में रहता है। इसलिए अच्छे मित्र रखे जो किसी विकट स्थति में आपकी मदद कर सके। सआदत अस्पताल के कमरा न.3 में मनोरोग एवं नशामुक्ति संबंधित ईलाज एवं परामर्श दिया जाता हैं। मानसिक संबंधित समस्याओं से बचने के लिये मनोरोग विशेषज्ञ से सलाह लें।
भारत सरकार द्वारा मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की हेल्पलाइन टोल फ्री नम्बर 14416 पर भी मनोरोग,नशामुक्ति संबंधित परामर्श ले सकते हैं। सेमिनार के दौरान कमांडेंट पवन जैन, असिस्टेंट कमांडेंट महेश मीणा , डॉ. योगेश जौहरी , डा. अली जिशान, सविता बैरवा ,आरएसी जवान उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments