![]()
दौसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।
दौसा जिले की सलेमपुर थाना पुलिस ने बडी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। एसपी सागर राणा के निर्देशन और डिप्टी एसपी मनोहरलाल मीणा के सुपरविजन में थाना इंचार्ज पांचूराम की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वांटेड बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाके में सर्च अभियान चलाया गया था। इस दौरान टीम को एक बदमाश के ओंडखेड़ा गांव में भोपाल मीणा के घर छिपे होने का इनपुट मिला। पुलिस ने भोपाल मीणा के घर पर दबिश दी। वहां भोपाल तो नहीं मिला लेकिन एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने घेरकर उसे दबोचा।
युवक ने अपना नाम सवाई माधोपुर के वजीरपुर थाना इलाके के खंडीप गांव का कुंजीलाल मीणा बताया। सवाई माधपुर पुलिस से जानकारी ली तो पता चला उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। वह वजीरपुर थाना का हिस्ट्रीशीटर है।पुलिस ने कुंजीलाल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कुंजीलाल वजीरपुर से सलेमपुर इलाके में क्यों आया था। उसे पूछताछ के बाद सवाईमाधोपुर पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल धीरज और बंटी की विशेष भूमिका रही।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments