☜ Click Here to Star Rating



झालावाड़ में जर्जर स्कूल भवनों की जांच, दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन।

झालावाड़ में राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल पिप्लोदी मनपसर के भवन गिरने से कई बच्चों की मौत और दर्जनों के घायल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध प्रदर्शन किया है।

.

एबीवीपी के जिला संयोजक रवि मेघवाल ने इस घटना को प्रशासन और विभाग की घोर लापरवाही का परिणाम बताया है। उन्होंने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।

एबीवीपी की प्रमुख मांगों में उच्च स्तरीय जांच कमेटी द्वारा दोषियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई करना शामिल है। साथ ही पूरे प्रदेश और जिले में जर्जर अवस्था में मौजूद स्कूलों को चिह्नित कर उन्हें खाली करवाने और विद्यार्थियों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर पढ़ाने की मांग की गई है।

संगठन ने समग्र शिक्षा अभियान (समसा) द्वारा निर्मित भवनों की जांच की भी मांग की है। उनका आरोप है कि इन भवनों के निर्माण में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार हुआ है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे पूरे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे।

मेघवाल ने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए जर्जर भवनों को जमींदोज करवाया जाए और सभी स्कूल भवनों की गुणवत्ता जांच की जाए। एबीवीपी का मानना है कि समय रहते कार्रवाई से बच्चों की जान बचाई जा सकती है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading