![]()
पहाड़ी के राजकीय कॉलेज में छात्राओं को मिलेगी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग।
पहाड़ी के राजकीय महाविद्यालय में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत होने जा रही है। आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार यह प्रशिक्षण 8 सितंबर 2025 से शुरू होगा। प्रशिक्षण की अवधि चार सप्ताह निर्धारित की गई है।
महाविद्यालय के सहायक आचार्य अंग्रेजी लोकेश शर्मा के अनुसार, इस प्रशिक्षण में विभिन्न वर्गों की छात्राएं और महिलाएं भाग ले सकेंगी। इसमें राजकीय महाविद्यालय की नियमित छात्राएं, निजी महाविद्यालय की छात्राएं और ग्रामीण छात्राएं शामिल हैं।
प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य किया गया है। कॉलेज की छात्राओं को अपना महाविद्यालय परिचय पत्र भी लाना होगा। महिला पुलिस प्रशिक्षक प्रतिदिन एक घंटे का प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। प्रशिक्षण के दौरान महाविद्यालय की नियमित कक्षाएं भी संचालित होंगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments