☜ Click Here to Star Rating


सवाई माधोपुर के परीक्षा केंद्र पर चैकिंग के दौरान परीक्षार्थी।

सीनियर टीचर ग्रेड सेकंड भर्ती परीक्षा सवाई माधोपुर जिले में 7 से 12 सितम्बर तक आयोजित हो रही है। इसमें जिले के 46 हजार 762 विद्यार्थी रजिस्टर्ड है। जिसमें पहले दिन 13104 रजिस्टर्ड है।

.

जिले में 6 दिन तक रोजाना दो पारियों में आयोजित होगी। पहली पारी में सुबह 10 से 12.30 बजे तक और दूसरी पारी में दोपहर 3 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा को कुल 4 ग्रुप में विभाजित किया गया है। इसमें जीके के अलावा 8 विषयों के पेपर होंगे।

परीक्षा केंद्र के बाहर जमा परीक्षार्थियों के परिजन।

परीक्षा केंद्र के बाहर जमा परीक्षार्थियों के परिजन।

पहले दिन 13,104 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड

इसी कड़ी‌ में रविवार सुबह पहली पारी में परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा 5 सरकारी और 16 प्राइवेट परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। यहां परीक्षार्थियों को परीक्षा से एक घंटे पहले प्रवेश दिया गया। इस दौरान यह कड़ी चैकिंग के साथ ही स्टूडेंट्स की वीडियोग्राफी भी करवाई गई। इस दौरान स्टूडेंट्स एक हाथ में परमिशन थामे वीडियोग्राफी करते हुए दिखे। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस जाब्ता भी तैनात रहा है। वहीं जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग की टीमें भी सक्रिय नजर आई। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर परिजन इंतजार करते हुए दिखाई दिए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading