![]()
नावां थाना पुलिस ने अवैध बंदूक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया।
डीडवाना कुचामन जिले के नावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के पास से एक इकनाली टोपीदार बंदूक बरामद की गई है।
हैड कॉन्स्टेबल रामकल्याण को मुखबिर से सूचना मिली। टीम तुरंत सरहद खाखड़की पहुंची। यहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बंदूक लेकर घूम रहा था। जब पुलिस ने उससे बंदूक का लाइसेंस मांगा तो वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।
पुलिस ने आरोपी की पहचान छीतर (42) पुत्र दानाराम उर्फ धन्नाराम बनबागरिया, निवासी खाखड़की के रूप में की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नंदलाल रिणवा के नेतृत्व में एएसआई जगराम, कॉन्स्टेबल कंचन, संदीप, प्रियंक कुमार और पायलट चालक शामिल थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया और वृत्ताधिकारी अरविन्द ने कार्रवाई का सुपरविजन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments