![]()
गुरुवार सुबह एक बार फिर चित्तौड़गढ़ जिले के राशमी उपखंड में 6 साल की बच्ची रूत्वी की तलाश शुरू की गई है। सिविल डिफेंस और SDRF की टीमें अब सोमी-उपरेड़ा पुलिया से करीब 3 किलोमीटर नीचे की ओर तलाशी अभियान चला रही हैं। बुधवार को दिनभर की मेहनत के बावजूद ब
मंगलवार को हुआ था दर्दनाक हादसा
यह दर्दनाक हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ था जब एक परिवार भीलवाड़ा जिले के प्रसिद्ध सवाई भोज मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। भूपालसागर के कानाखेड़ा गांव निवासी मदन अपने परिवार के साथ घर लौट रहे थे। इस दौरान गूगल मैप ने गलत रास्ता दिखा दिया, जिससे वे टूट चुकी सोमी-उपरेड़ा पुलिया तक पहुंच गए।
पानी के तेज बहाव में बह गई कार
पुलिया पर तेज पानी का बहाव था, लेकिन अंधेरे में दिखाई नहीं देने की वजह से कार सीधे पानी में चली गई और बह गई। इस हादसे में कार में सवार 8 लोगों में से 5 को मदनलाल (25), हितेश (16), लीला (18), काव्यांश (9 माह) और आयांश (9 माह) सुरक्षित बचा लिया गया। लेकिन चंदा (21), ममता (25) और खुशी (4) की मौत हो गई। उनकी लाशें बुधवार सुबह बरामद कर ली गईं थीं, और शाम को गांव में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पानी का स्तर नीचे आते ही रूत्वी की तलाश शुरू
इस हादसे में 6 साल की बच्ची रूत्वी, जो हेमराज की बेटी है, अब तक लापता है। बुधवार को दिनभर चले सर्च ऑपरेशन में उसका कोई सुराग नहीं मिला, जिससे परिजनों और ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है।
बुधवार रात 9 बजे मातृकुंडिया बांध के 6 गेट डेढ़-डेढ़ फीट खोले गए थे, लेकिन जब पानी का स्तर नहीं घटा, तो रात 11 बजे और 4 गेट खोले गए। इसके चलते बहाव और तेज हो गया।
गुरुवार को सुबह 4:30 बजे के बाद जैसे ही बांध के गेट बंद हुए और पानी का स्तर नीचे आया, फिर से तलाशी शुरू की गई। टीमों ने तय किया है कि अब वे पुलिया से करीब 3 किलोमीटर नीचे तक तलाश करेंगे, जहां बहाव के कारण शव बहकर जा सकते हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments