☜ Click Here to Star Rating


सवाई माधोपुर के पुराने शहर में बारिश के दौरान सड़कें।

सवाई माधोपुर में फिर से गुरुवार को बादल मेहरबान दिखे। यहां हाल ही में कुछ दिन पहले तेज बारिश हुई थी। तेज बारिश ने सवाई माधोपुर जिले में भयंकर तबाही मचाई थी। जिसके बाद आज एक बार फिर आसमान में घने काले बादल देखे गए। मौसम विभाग की ओर से सवाई माधोपुर के

.

सवाई माधोपुर के जड़ावता में तेज बारिश से हुआ मिट्टी कटाव।

सवाई माधोपुर के जड़ावता में तेज बारिश से हुआ मिट्टी कटाव।

सवाई माधोपुर उपखंड में सूरवाल बांध के ओवरफ्लो क्षेत्र में आने वाले गांव मैनपुरा, अजनोटी, गोगोर, चकेरी जड़ावता आदि गांवों में पहले से ही पानी भरा हुआ है। इन गांवों के अधिकांश घरों में पहले से ही पानी होने के कारण लोगों में दोबारा बारिश की संभावना से खौफ का माहौल है। यहां पूर्व में तेज बारिश से जनधन की बहुत क्षति हुई थी।

हाल ही में सवाई माधोपुर में तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी। बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेती पूर्व भाजपा कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा।

हाल ही में सवाई माधोपुर में तेज बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी। बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जायजा लेती पूर्व भाजपा कार्यसमिति सदस्य आशा मीणा।

बारिश के अलर्ट पर प्रशासन हुआ सक्रिय

बारिश के अलर्ट लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। जिला प्रशासन की ओर से सभी पंचायत व ग्राम स्तरीय टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिले में लगातार कार्य कर रही सिविल डिफेंस एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमों को एक्टिव मोड पर रखा गया है।

कलेक्टर ने किया निरीक्षण

जिला कलेक्टर कानाराम ने उपखंड अधिकारी CP वर्मा के साथ जल भराव वाले सूरवाल मैनपुरा,अजमोटी गांव का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने मलारना उपखंड क्षेत्र के हालातो का जायजा लिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading