![]()
स्वीकृत जलमार्ग मिटाने के आरोप में जल संसाधन विभाग के एईएन ने किसान के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज कराई।
हनुमानगढ़ के साबुआना में एक किसान द्वारा स्वीकृत जलमार्ग को मिटाने का मामला सामने आया है। जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता सतपाल ने टिब्बी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामले के अनुसार, एसबीएन रोही साबुआना में स्थित जलमार्ग को मौका मजिस्ट्रेट और पुलिस की मदद से दो बार खुदवाया गया था, लेकिन साबुआना निवासी जगसीर सिंह ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया। टिब्बी उपखण्ड अधिकारी के आदेश पर 28 मई और 31 जुलाई को यह जलमार्ग खुदवाया गया था।
सिकन्दर अली की शिकायत के अनुसार, जगसीर सिंह ने 1 अगस्त को जलमार्ग को फिर से मिटा दिया। विभागीय पटवारी ने 19 अगस्त को मौका निरीक्षण किया। उनकी रिपोर्ट में पाया गया कि स्वीकृत जलमार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।
जलमार्ग के नष्ट होने से किसानों की सिंचाई बारी प्रभावित हो रही है। पुलिस ने जगसीर सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई रणबीर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments