![]()
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
बालोतरा जिले की बायतु पुलिस ने ऑपरेशन अखरोट के तहत बजरी माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध बजरी में उपयोग में लिया डंपर जब्त किया है। साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तारी किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी बजरी माफिया को लेकर पूछताछ कर रही है।
ऑपरेशन अखरोट में कार्रवाई
पुलिस के अनुसार अवैध खनन कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त करने के लिए ऑपरेशन अखरोट चलाया जा रहा है। एएसपी गोपालसिंह बायतु डीएसपी शिव नारायण चौधरी के सुपरविजन में बायतु थानाधिकारी भंवरलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई।
सड़क पर बजरी बिखेरने लगा
टीम को सूचना मिलने पर गांव माधासर में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक बिना नंबरी डंपर बजरी से भरता हुआ आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने डंपर को करीब 2 किलोमीटर तक भगाकर ले गया। ड्राइवर ने डंपर में भरी अवैध बजरी को गांव बायतु में खेमाबाबा होटल के सामने मैन रोड पर चलते डंपर से ही सड़क पर बिखेरना शुरू कर दिया और भागने का प्रयास किया।
घेराबंदी कर दबोचा
टीम ने फुर्ती से घेराबंदी कर आरोपी दिनेश कुमार को धर दबोचा और उसके कब्जे से अवैध बजरी परिवहन में उपयोग बिना नंबरी डंपर को डिटेन किया गया। डंपर ड्राइवर दिनेश कुमार पुत्र रामलाल निवासी पनावड़ा, बायतु के खिलाफ बायतु थाने में एमएमडीआर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी दिनेश कुमार से अवैध बजरी के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई लुंभाराम, कांस्टेबल वीरमाराम, श्यामलाल शामिल रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments