☜ Click Here to Star Rating


संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संगीत समारोह के अंतिम दिन रफी के नगमों की प्रस्तुति दी गई।

संगीत प्रेमियों के लिए यादगार लम्हों से भरी शाम उस वक्त बनी, जब संगीत आश्रम संस्थान के परिसर में मोहम्मद रफी के सदाबहार नगमों की गूंज हर दिल को छू गई। संस्थान की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संगीत समारोह के अंतिम दिन मंगलवार को बाल व युवा कलाकारों ने सुर,

.

गिटारिस्ट वत्सल अनुपम के निर्देशन में आयोजित इस संगीतमय संध्या को ‘बहारों फूल बरसाओ’ थीम के साथ सजाया गया, जिसमें रफी के गाए भजन, रोमांटिक और दर्दभरे गीतों की माला प्रस्तुत की गई।

गिटारिस्ट वत्सल अनुपम के निर्देशन में आयोजित इस संगीतमय संध्या को ‘बहारों फूल बरसाओ’ थीम के साथ सजाया गया।

गिटारिस्ट वत्सल अनुपम के निर्देशन में आयोजित इस संगीतमय संध्या को ‘बहारों फूल बरसाओ’ थीम के साथ सजाया गया।

कार्यक्रम में विमला शर्मा ने ‘भई देर भई नंदलाला’, जयति कुमारी ने ‘तेरी आंखें के सिवा’, गीत शर्मा ने ‘रिमझिम के गीत सावन’, कशिश कंवर ने ‘मन रे तू काहे’, जगदीश जीनगर ने ‘पत्थर के सनम’ और हिमांशु वर्मा ने ‘खोया खोया चांद’ जैसे गीत गाकर श्रोताओं को रफीमय कर दिया।

गिटार पर वत्सल अनुपम व दिशा शर्मा, तबले पर वरुण जांगिड़, ऑक्टोपेड पर अनुपम निर्वाण और कीबोर्ड पर हबीब खान की संगत ने हर प्रस्तुति को और प्रभावी बना दिया।

गिटार पर वत्सल अनुपम व दिशा शर्मा, तबले पर वरुण जांगिड़, ऑक्टोपेड पर अनुपम निर्वाण और कीबोर्ड पर हबीब खान की संगत ने हर प्रस्तुति को और प्रभावी बना दिया।

पुष्पेन्द्र सिंह, सुमित्रा अग्रवाल, प्रीति प्रधान, खुशबू कंवर, आदित्य सिंह, सोनू सोनी, ताराचंद जैन, भूमिका राठौर, समन्विता सरकार और रीना सोनी जैसे कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

गिटार पर नीत खत्री, नीतेश, आलिया, नव्या, आराध्या और स्तुति ने ‘चुरा लिया है दिल’, ‘क्या हुआ तेरा वादा’ जैसे गीतों की धुनें बजाईं। कीबोर्ड पर राघव सोनी, आशिका, तनिष खंडेलवाल, मीशा और सृष्टि गोयल ने बेहतरीन संगत दी। निहाल कुमावत, अभिराम, मिष्का, प्रियंका सिंह और रियांशी अग्रवाल ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सराहना बटोरी।

निहाल कुमावत, अभिराम, मिष्का, प्रियंका सिंह और रियांशी अग्रवाल ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सराहना बटोरी।

निहाल कुमावत, अभिराम, मिष्का, प्रियंका सिंह और रियांशी अग्रवाल ने भी अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सराहना बटोरी।

गिटार पर वत्सल अनुपम व दिशा शर्मा, तबले पर वरुण जांगिड़, ऑक्टोपेड पर अनुपम निर्वाण और कीबोर्ड पर हबीब खान की संगत ने हर प्रस्तुति को और प्रभावी बना दिया। कार्यक्रम का संचालन वीना अनुपम ने किया। अंत में संस्थान के सचिव अमित अनुपम ने सभी प्रतिभागियों, दर्शकों और अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह आयोजन मोहम्मद रफी जैसे महान कलाकार के प्रति हमारी सामूहिक श्रद्धांजलि है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading