![]()
बिलाड़ा थाना पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
जोधपुर ग्रामीण की बिलाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी को लेकर कार्रवाई करते हुए स्विफ्ट कार से डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने NDPS एक्ट में मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि बिलाड़ा थाना अधिकारी सवाई सिंह सोढ़ा की टीम ने 29 जुलाई को हल्का क्षेत्र में गश्त के दौरान जयपुर से जोधपुर शहर की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे 25 पर भावी के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार तेज स्पीड में आते हुए दिखाई दी। जिसे रोकने का इशारा करने पर ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर भाग गया। वहीं स्विफ्ट गाड़ी के पीछे दो युवक बैठे मिले। तलाशी के दौरान गाड़ी की डिक्की में 39.560 किलोग्राम डोडा बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी विक्रम पुत्र लाडूराम बिश्नोई निवासी काछैला पुलिस थाना सरवाना जिला जालोर व श्रवण कुमार पुत्र किशना राम बिश्नोई निवासी करवाड़ा पुलिस थाना करवाड़ा जिला जालोर को गिरफ्तार किया। दोनों से मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments