☜ Click Here to Star Rating


उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा को नोटों के साथ 1.51 करोड़ की आंगी धराई गई।

उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा को 1 करोड़ 51 लाख पांच हज़ार पांच सौ रुपए से सजाया गया है। इस दौरान हजारों लोगों ने भी भगवान के इस स्वरूप में दर्शन किए।

.

उदयपुर चा राजा श्री गणेश ने मंगलवार रात को अद्भुत स्वरूप धारण किया। गणपति बप्पा को 50, 100, 200 और 500 रुपए के नोटों से सजी 1 करोड़ 51 लाख की आंगी (माला) धारण कराई गई। मंडप भी पूरी तरह नोटों से सजाकर आभामंडल रचाया गया।

उदयपुर के बापू बाजार में उदयपुर चा राजा श्री गणेश नोटों की मालाओं से सजाया गया।

उदयपुर के बापू बाजार में उदयपुर चा राजा श्री गणेश नोटों की मालाओं से सजाया गया।

भक्तों ने इस अलौकिक छवि को महालक्ष्मी स्वरूप माना और ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान हजारों की संख्या में भक्त वहां पहुंचे थे।

सबसे पहले दर्शन करने की इच्छा को लेकर लंबी लाइन लगी थी। रात 11:30 बजे तक दर्शनार्थियों का सैलाब रहा। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा का पुण्य भी बांटा गया।

उदयपुर के बापूबाजार में गणपति बप्पा की आंगी देखने पहुंचे हजारों लोग।

उदयपुर के बापूबाजार में गणपति बप्पा की आंगी देखने पहुंचे हजारों लोग।

उदयपुर के बापूबाजार उदयपुर का मुख्य और सबसे बड़ा बाजार है। यहां सैकड़ों प्रतिष्ठान-दुकानें है। बापू बाजार स्थित स्वास्तिक विनायक गणपति मित्र मंडल इस गणेशोत्सव का आयोजन करता है।

आंगी बनाने में इतने लगे नोट

500*21101=10550500, 200*11000=2200000, 100*21000=2100000, 50*5100=255000 रुपए। कुल एक करोड़ 51 लाख पांच हज़ार पांच सौ रुपए। इसमें सभी प्रकार के नोट मिलाकर कुल 58201 नोट थे।

अब देखिए, कार्यक्रम से जुड़ी PHOTOS…

उदयपुर के बापूबाजार में उमड़े हजारों श्रद्धालु।

उदयपुर के बापूबाजार में उमड़े हजारों श्रद्धालु।

गणपति बप्पा की आरती करते हुए।

गणपति बप्पा की आरती करते हुए।

उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा आंगी के लिए की गई सजावट।

उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा आंगी के लिए की गई सजावट।

नोटों की आंगी बनाने से पहले ऐसे नोटों को सजाया गया।

नोटों की आंगी बनाने से पहले ऐसे नोटों को सजाया गया।

उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा को 1.51 करोड़ की धराई आंगी को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। - ताराचंद गवारिया

उदयपुर के बापू बाजार में गणपति बप्पा को 1.51 करोड़ की धराई आंगी को देखने के लिए हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। – ताराचंद गवारिया



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading