![]()
दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे पर पुलिस बस की ट्रक से भिडंत हो गई।
दौसा में जयपुर-आगरा नेशनल हाइवे 21 पर पुलिस बस की ट्रक से भिडंत हो गई। हादसे में 2 पुलिसकर्मियों समेत कई अन्य घायल हो गए। हादसा सदर थाना क्षेत्र में कालाखो गांव के पास बुधवार सुबह हुआ, जहां हाइवे पर खड़े ट्रक को पुलिस बस ने पीछे से टक्कर मार दी।
.
सूचना पर सदर थाना और हाइवे पेट्रोलिंग पुलिस मौके पर पहुंचे, जिन्होंने बस में फंसे पुलिसकर्मियों को मशक्कत कर बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल नेशनल हाइवे पर लंबा ट्रेफिक जाम लगा है और पुलिसकर्मी जाम खुलवाने की मशक्कत करने में जुटे हैं।
खबर अपडेट की जा रही है…
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments