☜ Click Here to Star Rating



मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार सुबह 8 बजे से जिले में बारिश का दौर जारी है।

धौलपुर जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मंगलवार को हुई हल्की बारिश के बाद बुधवार सुबह 8 बजे से जिले में बारिश का दौर जारी है।

.

शहर की सड़कों पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो रहा है। पूर्व में हुई बारिश से सड़कों पर पहले से बने गड्ढों में पानी भर गया है। इससे वाहन सवारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह शुरू हुई बारिश से रोजमर्रा के काम के लिए घरों से बाहर निकलने वाले लोग परेशान होते हुए दिखाई दिए। बारिश की वजह से पहले ही शहर की कई कॉलोनी में जलभराव के हालात बने हुए हैं। वर्तमान में हो रही बारिश जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को परेशानी में डाल रही है।

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा पूर्व में ही जिले में बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद से 2 दिन से धौलपुर जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading