![]()
हनुमानगढ़ को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में कलेक्ट्रेट परिसर में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
हनुमानगढ़ को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर में टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई। प्रभारी सचिव डॉ. नीरज के. पवन ने स्वयं 30 टीबी मरीजों को पोषण किट सौंपी और उन्हें उचित पोषण व नियमित दवा सेवन क
पोषण किट वितरण के अवसर पर उन्होंने कहा कि टीबी केवल दवाओं से नहीं, बल्कि साथ में सही खानपान से ही ठीक होती है। उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि वे “निक्षय मित्र” बनकर अधिक से अधिक मरीजों को गोद लें और उन्हें पोषण संबंधी सहायता प्रदान करें। प्रभारी सचिव ने कहा कि इस अभियान को पूरी गंभीरता से लें और सुनिश्चित करें कि कोई भी टीबी मरीज बिना सहायता के न रहे। उन्होंने कहा कि “टीबी हारेगा, देश जीतेगा” का नारा तभी साकार होगा जब हर व्यक्ति जिम्मेदारी से आगे आए।
डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिला लगातार क्षय रोग उन्मूलन की दिशा में कार्यरत है और समय-समय पर स्क्रीनिंग, जांच, इलाज और परामर्श की सुविधाए मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं। पोषण किट वितरण कार्यक्रम इसी श्रृंखला का हिस्सा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. मुकेश शेखावत ने बताया कि 27 से 31 जुलाई तक जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त स्वास्थ्यकर्मी निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान करेंगे।
इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव, एडीएम उम्मेदी लाल मीना, पीएमओ डॉ. शंकरलाल सोनी, बीसीएमओ डॉ. कुलदीप बराड़, डॉ. ओपी सोलंकी सहित चिकित्सा विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments