![]()
नाबालिग हाईवोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गया।
सिरोही के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भूला सतरीया फली में रविवार दोपहर नाबालिग हाईवोल्टेज बिजली के तारों की चपेट में आ गया। वह बुरी तरह झुलस गया।
घटना के समय रवि (17) पुत्र मानाराम अपने घर से थोड़ी दूरी पर था। अचानक वह हाईवोल्टेज बिजली के तारों के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे रोहिड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। रोहिड़ा अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। एंबुलेंस 108 की मदद से रवि को सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
इस हादसे में रवि का दाहिना हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है। ट्रॉमा सेंटर पहुंचते ही डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू कर दिया। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार नाबालिग की हालत अभी चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे रवि की विशेष देखरेख की आवश्यकता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments