![]()
मसूदा-विजयनगर संघ का संयुक्त अधिवेशन समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ।
ब्यावर में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड, मसूदा एवं विजयनगर स्थानीय संघ का संयुक्त वार्षिक अधिवेशन वर्धमान कन्या कॉलेज में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। भव्य एवं ऐतिहासिक सम्मेलन में 88 प्रिंसिपल, प्रशिक्षित स्काउट-गाइड व जनप्रतिनिधियों की बड़ी संख्य
स्थानीय संघ विजयनगर की सचिव पूजा शर्मा ने बताया कि अधिवेशन के मुख्य मेहमान जवाजा प्रधान गणपत सिंह रावत व रायपुर प्रधान कमला रावत रहे, जबकि अध्यक्षता निवर्तमान सभापति नरेश कन्नौजिया ने की। कार्यक्रम में वर्धमान शिक्षण समिति के सचिव डॉ. नरेन्द्र पारख, सीबीईओ मसूदा लोकेश चन्द्र नागला, जिला संगठन आयुक्त नरेन्द्र खोरवाल, सहायक स्टेट कमिश्नर विमल चौहान, सरपंच संघ अध्यक्ष महिपाल सिंह सहित कई गणमान्य मेहमान मौजूद रहे। के कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट-गाइड प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य मेहमान गणपत सिंह रावत ने कहा कि स्काउट-गाइड संस्था बच्चों को सुसंस्कृत नागरिक बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। नरेश कन्नौजिया ने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि यह संगठन व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है।
सहायक स्टेट कमिश्नर विमल चौहान ने कहा कि स्काउट-गाइड एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है और राजस्थान की इसमें विशेष पहचान है।
जिला संगठन आयुक्त नरेन्द्र खोरवाल ने आगामी शिविरों व गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं, सीबीईओ लोकेश नागला ने स्काउटिंग की संख्या और गुणवत्ता दोनों बढ़ाने की अपील की। अधिवेशन के सफल आयोजन पर मोहन सिंह चौहान का साफा पहनाकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट टीकम सिंह चौहान, मसूदा संयुक्त सचिव विजयश्री, विजयनगर सचिव पूजा शर्मा, बलराज सिंह राठौड़, मनीष जनागल, जयवर्धन सिंह (खरवा), अम्बादास वैष्णव (आनंदपुर कालू), धीरज सोलंकी (जैतारण), महेंद्र कुमार, दिनेश परिहार (रायपुर) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षित स्काउट-गाइड का सम्मान भी किया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments