☜ Click Here to Star Rating



सीकर एसपी प्रवीण नायक नूनावत के द्वारा यह एक्शन लिया गया है।

सीकर पुलिस के 2 कांस्टेबल को आज सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही एसपी के 2 गनमैन और ड्राइवर को भी लाइन हाजिर किया है। दरअसल बीते दिनों सीकर के दादिया थाना इलाके के रहने वाले युवक की जयपुर में मौत में इन पुलिसकर्मियों पर कई आरोप लगे थे। हालांकि पुल

.

बता दें कि सीकर के दादिया थाना इलाके का रहने वाले युवक मनीष भामू (35) की जयपुर में मौत हुई थी। जिसके बाद परिजनों ने 5600 ग्रुप और 0056 ग्रुप से जुड़े लोगों पर मर्डर करने का आरोप लगाते हुए सीकर के एसके हॉस्पिटल में धरना दिया था। जिसके बाद उद्योग नगर थाने में मर्डर का मुकदमा दर्ज हुआ था। युवक की मौत के संबंध में उसके भाई प्यारेलाल ने मुकदमा दर्ज करवाया था कि 9 सितंबर की दोपहर को उनके भाई मनीष को महिपाल सिंह सीकर की नवलगढ़ रोड पर बगिया होटल के पास से अपनी गाड़ी में बैठाकर रानोली लेकर गया था। जहां पर 0056 और 5600 ग्रुप की शराब पार्टी चल रही थी।

प्यारेलाल ने बताया कि इन गैंग के लोगों की भादवासी में श्रवण के साथ जमीन मामले में विवाद था। श्रवण के भांजे के साथ हुई मारपीट के केस में मनीष को राजीनामा करवाना था। इसकी एवज में मनीष ने श्रवण के पास अपनी दुजोद गांव स्थित 5 बीघा जमीन गिरवी रख दी थी।दोनों ग्रुप के लोगों को यह बात खटक रही थी कि मनीष बीच में क्यों यह करवा रहा है। रानोली में हुई शराब पार्टी में 0056 और 5600 ग्रुप दोनों के सदस्य मौजूद थे। वहां पार्टी के बाद दोनों ग्रुप के लोगों ने प्लान के तहत मनीष को चाचा के लड़के दिनेश कुमार को फोन कर जयपुर जाने के लिए एसयूवी गाड़ी मांगने को कहा।

दिनेश ने उन्हें कहा कि मेरी गाड़ी खिरोड़ गांव में भांजे संजू के पास है। तब मनीष, रविंद्र कटेवा, महिपाल सिंह, मनोज भींचर, मुकेश उर्फ प्रदीप दड़िया और रोहित भुलिया 29 सितंबर की रात को 10 बजे खिरोड़ गांव गए। सभी शराब के नशे में थे और अपनी गाड़ी छोड़कर उसकी गाड़ी ले ली। जयपुर के रास्ते में इन्होंने मनीष को शराब पिलाई। देर रात सभी लोग जयपुर पहुंचे। प्लानिंग के तहत ही मनीष का मर्डर कर दिया इसके बाद गुंगारा के सतपाल धींवा ने कॉल करके मनीष के चचेरे भाई दिनेश सहित अन्य लोगों को मनीष की मौत की सूचना दी। साथ ही कहा कि उसके साथी जयपुर से सीकर लेकर आ रहे हैं।

लाइन हाजिर होने वाले गनमैन के नाम प्रदीप,नरेंद्र और ड्राइवर का नाम नरेंद्र है। वहीं सस्पेंड होने वाले 2 कांस्टेबल के नाम प्रदीप उर्फ़ मुकेश दड़िया और मुकेश है। आरोप है कि प्रदीप उर्फ़ मुकेश दड़िया 29 सितंबर की रात मृतक के साथ था। जबकि दूसरा कांस्टेबल मुकेश उसी होटल पर खाना खाने गया था। जहां 5600 और 0056 ग्रुप के लोग बैठे थे। वहीं लाइन हाजिर होने वाले पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि वह मृतक की गाड़ी यूज करते थे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading