![]()
नागौर शहर की प्रताप कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने गई नगर परिषद की टीम से विवाद हो गया। अतिक्रमण हटा रही जेसीबी के ऊपर पत्थर फेंके गए। जेसीबी का कांच टूट गया और जेसीबी ऑपरेटर को चोटें आईं। मामला बढ़ता देख नगर परिषद मौके से रवाना हो गई। इसके बाद जेसीबी ऑपर
नगर परिषद कमिश्नर गोविंद सिंह भींचर ने बताया कि शहरी सेवा शिविर में आई अतिक्रमण की शिकायत के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए आज नगर परिषद की टीम वार्ड नंबर 55 में कार्रवाई करने गई थी। नगर परिषद की टीम के साथ जमादार आकाश बाल्मिकी तथा जेसीबी ड्राइवर संतन कुमार लोहार गए थे। इस दौरान सोहन लाल रैगर व उसके बेटे बिजू ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। जिससे जेसीबी ड्राइवर संतन कुमार व आकाश को चोटें आईं। जेसीबी का शीशा फूट गया और अन्य तोड़फोड़ भी की गई। घटना के बाद नगर परिषद की टीम पत्थरबाजी से बचने के लिए रवाना हो गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments