सीकर के गोकुलपुरा में दासा की ढाणी पुलिया के पास एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने बाइक सवार पशु चिकित्सक को टक्कर मार दी। जिसमें पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आस-पास के लोगों ने सीकर के एसके हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभ

स्कॉर्पियो गाड़ी में बीयर की बोतलें मिली हैं।
जानकारी अनुसार पशु चिकित्सक कानाराम (42) निवासी गोकुलपुरा अपनी इलेक्ट्रिकल बाइक से दासा की ढाणी से गोकुलपुरा की तरफ जा रहा था। इस दौरान कानाराम जैसे ही दासा की ढाणी पुलिया के पास ड्रीम लेंड स्कूल के नजदीक पहुंचा तो सामने से जयपुर की ओर से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो गाड़ी ने डिवाइडर फांदकर बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें कानाराम गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक चकनाचूर हो गई।

हादसे में इलेक्ट्रिकल बाइक चकनाचूर हो गई।
घटना के बाद स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार युवक-युवती मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों ने शराब पी रखी थी और गाड़ी में बीयर की बोतलें भी मिली हैं। घटना के सूचना पर गोकुलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कानाराम तीन साल पहले ही नौकरी लगा था और उसकी ड्यूटी गोकुलपुरा पशु हॉस्पिटल में थी। बताया जा रहा था कि वह दासा की ढाणी में पशुओं का इलाज कर वापस गोकुलपुरा जा रहा था। इस दौरान यह हादसा हो गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments