जालोर के एक निजी स्कूल में क्लास 9वीं की छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। छात्रा को बीते कुछ दिनों से बुखार आ रहा था, जांच में निमोनिया आया। करीब 5 दिन बाद जब वह आज स्कूल पहुंची तो उसकी तबीयत बिगड़ गई और हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
घटना बागोड़ा थाना क्षेत्र में आज सुबह करीब 9 बजे की है।
5 दिन बाद स्कूल गई थी थानाधिकारी हुक्माराम ने बताया कि बागोड़ा में निरमा(16)पुत्री मदनलाल चाणक्य विद्यापीठ एकेडमी में क्लास 9वीं की स्टूडेंट थी। उसे निमोनिया था। बुखार होने के कारण वह करीब 5 दिनों से छुट्टी पर थी। आज उसने पेरेंट्स से कहा कि तबीयत में सुधार है, ऐसे में वह स्कूल जाना चाहती है।

हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी के बाहर कागजी कार्रवाई करते हुए पुलिस।
स्कूल जाने के डेढ़ घंटे के भीतर मौत करीब साढ़े 7 बजे पिता मदनलाल उसे स्कूल तक छोड़कर घर तक वापस पहुंचे ही थे, कि करीब 8 बजे स्कूल प्रबंधन का फोन आया और निरमा की तबीयत खराब होने की जानकारी मिली। स्कूल स्टाफ छात्रा को लेकर निजी हॉस्पिटल पहुंचे, जहां करीब 9 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हालांकि सूचना पर हॉस्पिटल पहुंचे परिजन बेटी को लेकर बागोड़ा के सरकारी हॉस्पिटल लेकर गए, वहां भी ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी पर शव लाते हुए।
पुलिस बोली- प्रारंभिक तौर पर कारण हार्ट अटैक थानाधिकारी हुक्माराम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक के कारण छात्रा की मौत हुई है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पूरी स्थिति क्लियर हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
छात्रा के परिजन मूल रूप से सिरोही के रहने वाले है और वर्तमान में बागोड़ा रहते हैं। वे खेती- किसानी करते हैं।


…………………… ये खबर भी पढ़िए… ट्रेन में आया हार्ट अटैक, नर्सिंग स्टूडेंट ने बचाई जान:20 मिनट तक सीपीआर दी, अचानक बिगड़ी थी तबीयत; एग्जाम देकर घर लौट रही थी

चलती ट्रेन में एक युवक को हार्ट अटैक आ गया। इसी दौरान कोच में सफर कर रही नर्सिंग की छात्रा ने सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। ट्रेन में सफर करते हुए अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी थी। पूरी खबर पढ़िए
पाली में चलती बस में ड्राइवर की मौत का VIDEO:इंदौर से जोधपुर जा रही थी लग्जरी स्लीपर, हार्ट-अटैक की आशंका

पाली में एक चलती बस में 36 साल के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। यह घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरी खबर पढ़िए
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments