![]()
शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के प्रेम नगर सेकंड इलाके में 38 वर्षीय महिला राखी जागर ने अपने ही घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृदा घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना
मृतक महिला के पति महावीर ने बताया कि मैं सुबह काम पर चला गया था। बाद में मेरे चाचा घर पर आए तब मेरी पत्नी ने गेट नहीं खोला, मुझे फोन किया मैं आया तब भी गेट नहीं खोला। मेने छत पर चढ़कर चद्दर हटाकर देखा तो उसने पंखे से फंदा लगाया हुआ था। चद्दर तोड़कर मैंने उसे उतारा और हॉस्पिटल लेकर आया जहां डॉक्टर मृत घोषित कर दिया। मेरे दो बेटी और एक बेटा है वह भी स्कूल पढ़ने गए हुए थे घर पर कोई मौजूद नहीं था।
उद्योग नगर थाने के हेड कांस्टेबल भूपाल सिंह ने बताया कि मृतका ने घर के भीतर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद महिला को न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
भूपाल सिंह ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल उद्योग नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments