शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को उदयपुर दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने आरएनटी मेडिकल कॉलेज सभागार में उदयपुर व सलूम्बर जिले के शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों से सीधा संवाद किया। दिलावर ने सीधे संवाद के दौरान शिक्षकों से कई महत
उन्होंने आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के बच्चों को वापस मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने, स्कूलों में प्रार्थना समय को रोचक बनाने, विद्यार्थियों में सीखने की प्रवृत्ति को निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने विद्यालय प्रबंधन समिति और बालिका शिक्षा को जोर देने की बात कही।

दिलावर ने सीधे संवाद के दौरान शिक्षकों से कई महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव लिए।
अगले दो साल भरे जाएंगे सभी रिक्त पद मंत्री दिलावर ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अगले दो वर्षों में शिक्षा विभाग में कोई पद रिक्त न रहे। नए स्कूलों के लिए नए पद सृजित किए जा रहे हैं। अब तक 50 हजार से अधिक पदोन्नतियां की जा चुकी हैं, 25 हजार और की जाएंगी। स्टाफिंग पैटर्न भी रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया है। कार्यक्रम में करंट लगने से देवाराम पुत्र गौरीशंकर के पिता की दुर्घटना में हताहत होने पर एमओयू के तहत पहला बीमा क्लेम राशि 1 लाख रुपए चेक सौंपा गया।
संवाद देश की प्रगति का आधार: प्रो. सोढानी संवाद कार्यक्रम में कोटा यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति प्रो. कैलाश सोढानी ने कहा कि शिक्षकों से संवाद देश की प्रगति का आधार है। आज राष्ट्र का हर विकास शिक्षक वर्ग के परिश्रम का परिणाम है। शिक्षक ही प्रत्येक व्यक्तित्व के निर्माता होते हैं। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख पुष्कर तेली, समाजसेवी प्रमोद सामर, भाजपा नेता गजपाल सिंह आदि मौजूद थे।

संवाद कार्यक्रम के बाद मंत्री दिलावर ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) की बैठक ली।
पाठ्य सामग्री तैयार करते समय सावधानी के निर्देश संवाद कार्यक्रम के बाद मंत्री दिलावर ने राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) की बैठक ली। बैठक में दिलावर ने कहा कि पाठ्य सामग्री तैयार करते समय विशेष सावधानी बरती जाए। पाठ्य सामग्री भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों के अनुरूप होनी चाहिए। बैठक में विकास व्यय के अनुमोदन, रिक्त पदों की स्थिति, राजस्थान पुस्तक अद्यतन प्रस्ताव सहित कई मौलिक नवाचारों पर चर्चा हुई। दिलावर ने अधिकारियों को अपने काम समय पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सीआर देवासी, आरएससीईआरटी निदेशक कविता पाठक मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments