टोंक में शॉर्ट सर्किट से कलर फोटो लैब ने आग लगने से करीब 70 लाख की कलर लैब मशीन समेत अन्य सामान जल गए।
पुरानी टोंक थाना इलाके में केंद्रीय बस स्टैंड के पास छावनी रोड से सटकर दूसरी मंजिल पर स्थित कलर (फोटो) लैब में बुधवार को अचानक आग लग गई।
समय रहते लेब संचालक व वहां काम करने वाले चार लोग बाहर निकलने से जनहानि नहीं हुई। संभवत यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
उधर, आग लगने की सूचना मिलने के बाद दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में आग बुझा दी। इस दौरान पुरानी टोंक थानाधिकारी नेमीचंद गोयल भी मय जाब्ते के मौजूद थे। वहीं लोगों की भी बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान भी कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
लैब संचालक नीम का थाना (सीकर) निवासी राजेंद्र प्रसाद सैनी के अनुसार इनवर्टर की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। इससे लाखों रुपयों की एल्बम प्रिंटिंग मशीन सहित करीब 70 लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसमें 60 लाख की तो नई कलर लैब मशीन ही है। इसे इसी साल जनवरी महीने में ही यहां लगाया था।

आग बुझने के बाद जली पड़ी मशीन।
उधर, थानाधिकारी नेमीचंद गोयल ने बताया कि दोपहर करीब पौने एक बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मैं मय जाप्ते के 10-15 मिनट में वहां पहुंच गया, तब दमकल कर्मी आग बुझा रहे थे। दो दमकलों की मदद से आग बुझाई गई।अभी लैब संचालक की तरफ से इस मामले की रिपोर्ट नही मिली है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments