☜ Click Here to Star Rating


अवैध निर्माण, आवारा पशुओं और गंदगी को ड्रोन से मॉनिटर करेगा नगर निगम हेरिटेज।

राजधानी जयपुर में बढ़ते अवैध निर्माण और अवैध दरी के साथ ही सफाई व्यवस्था की निगरानी अब नगर निगम द्वारा हवाई सर्वे के माध्यम से शुरू करने जा रहा है। बुधवार को नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल ने ड्रोन सर्वे प्रोजेक्ट का लाइव डेमोंस्ट्रेशन लिया। इ

.

दरअसल, जयपुर में अवैध निर्माण और सफाई व्यवस्था को लेकर हेरिटेज नगर निगम अब हाईटेक मॉनिटरिंग व्यवस्था लागू करने जा रहा है। निगम कमिश्नर डॉ. निधि पटेल की पहल पर जल्द ही शहर के ऊपर ड्रोन से निगरानी शुरू की जाएगी।

बुधवार को इस प्रोजेक्ट का लाइव डेमो राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की छत से किया गया। जिसमें निगम कमिश्नर ने करीब एक घंटे तक ड्रोन के जरिए शहर के विभिन्न हिस्सों की निगरानी की। इस दौरान डॉ. निधि पटेल ने लाइव डेमो में कुछ अवैध निर्माणों को मौके पर ही चिह्नित किया और संबंधित शाखा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अब आसमान से होगी जयपुर शहर की निगरानी। नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल ड्रोन सर्वे का जायजा लेती हुई।

अब आसमान से होगी जयपुर शहर की निगरानी। नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर डॉ निधि पटेल ड्रोन सर्वे का जायजा लेती हुई।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर से ड्रोन उड़ाया लाइव डेमो के दौरान जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर से ड्रोन उड़ाया गया। जिसकी रेंज लगभग तीन किलोमीटर रही। इस दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अवैध निर्माण और कंवर नगर में ओपन कचरा डिपो की पहचान की गई। निगम कमिश्नर ने मौके पर संबंधित जोन शाखा को कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. पटेल ने बताया कि ड्रोन सिस्टम के जरिए अब अवैध निर्माण, निराश्रित पशुओं की स्थिति, सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, रात्रिकालीन सफाई और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके साथ ही ड्रोन में जल्द ही नाइट विजन कैमरा और साउंड सिस्टम भी जोड़ा जाएगा। ताकि रात में भी निगरानी की जा सके। वहीं जरूरत पड़ने पर मौके पर ही अलर्ट जारी किया जा सके।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading