☜ Click Here to Star Rating


स्कूलों में बच्चों के पोषाहार में सप्लाई होने वाले मिड डे मील के गेहूं में यूरिया के दाने होने की शिकायत दो वर्ष पूर्व की गई। तत्कालीन जिला कलेक्टर के आदेश पर एसडीएम की जांच कमेटी बनाई, मिलावटी 10 कट्टे गेहूं को सीज किया, सैंपल लिए। जांच में गेहूं के

.

मिड डे मील के सप्लाई हुए गेहूं में मिली थे यूरिया के दाने

एडवोकेट मूलाराम मेघवाल ने दो साल पहले कलेक्टर को शिकायत कर बताया था कि अनुबंधित अधिकृत मिड डे ​मील परिवहनकर्ता मैसर्स आशापूर्ण लॉजिस्टिक्स की ओर से राउप्रावि. पालीवालों की ढाणी में 10 जुलाई को गेहूं की सप्लाई की। गेहूं के कट्टों में यूरिया के दाने मिले थे। कलेक्टर ने 6 ​अक्टूबर 2023 को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। इसमें एसडीएम गुड़ामालानी, बीईईओ आडेल व बीसीएमएचओ को सात दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए।

राउप्रावि. पालीवालों की ढाणी के अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने ​प्रधानाचार्य को पत्र लिखा था कि मिड डे मिल के गेहूं की सप्लाई में यूरिया जैसे दाने मिले हैं। इसके बाद गेहूं की फोरेंसिक जांच करवाई। जांच में गेहूं के मिलावटी होने की पुष्टि हुई थी और खाने योग्य नहीं पाए गए। इसके बावजूद जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह ने ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही नहीं की।

डीईओ ने उसी फर्म को 4 साल का अनुभव प्रमाण पत्र दिया

7 जुलाई 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी ने आशापूर्णा लॉजिस्टिक्स को अनुभव प्रमाण पत्र जारी किया है। इसमें बताया है कि राज्य सरकार की डोर स्टेप डिलीवरी योजना के तहत 2021-22 से 2024-25 तक आशापूर्णा लॉजिस्टिक्स का कार्य संतोषजनक पाया गया है। सवाल ये है कि 2023 में जिस फर्म की ओर से मिलावटी गेहूं की सप्लाई दी गई और जिसकी एफएसएल रिपोर्ट में भी पुष्टि हुई है। इसके बावजूद भी शिक्षा विभाग फर्म पर मेहरबान है। दो साल बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त को शिकायत की है।

“गेहूं में यूरिया मिलावट को लेकर 2023 में शिकायत मिली थी। उस समय एक फर्म का टेंडर खत्म हुआ था और दूसरी फर्म को माल दिया था। उसके बाद दो साल फर्म ने जवाब दिया ​नहीं। अब 31 जुलाई को आशापूर्णा लॉजिस्टिक्स को नोटिस ज​ारी किया गया। जिसके बाद आज शाम को बंद लिफाफे में जवाब मिला है। एफएसएल रिपोर्ट मैंने पढ़ा ही नहीं है। उस समय तत्कालीन कलेक्टर अरुण कुमार ने गुड़ामालानी एसडीएम की कमेटी बनाई गई थी जिसमें जांच करनी थी, एसडीएम की रिपोर्ट नहीं आई।” -कृष्णसिंह, जिला शिक्षा अधिकारी



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading