☜ Click Here to Star Rating


राजस्थान क्राइम फाइल्स में आज जोधपुर का 17 साल पुराना केस। जोधपुर में बिहार का रहने वाला एक युवक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। उसकी बहन पति के साथ कुशीनगर में रहती थी।

.

पति की नौकरी नहीं लग रही थी। भाई ने बहन को फोन किया और कहा कि वह उसके पति को जाेधपुर में नौकरी लगवा देगा। बहन पति के साथ जोधपुर आ गई।

बहन पति के साथ भाई के किराये के कमरे में रहने लगी। कुछ दिन बाद भाई, बहन के पति को नौकरी लगवाने के लिए साथ ले गया। रात में अकेला लौटा और कहा- तुम्हारे पति की नौकरी लग गई और वह वहीं रुक गया।

दो दिन तक पति नहीं लौटा तो पत्नी थाने गई और रिपोर्ट दर्ज कराई। तीन दिन बाद पति का शव मिला। गला रेता हुआ था।

पढ़िए पूरी रिपोर्ट…

युवक अपने साले के साथ नौकरी के लिए गया था, लेकिन तीन दिन बाद उसका शव मिला। -फोटो AI से जनरेटेड

युवक अपने साले के साथ नौकरी के लिए गया था, लेकिन तीन दिन बाद उसका शव मिला। -फोटो AI से जनरेटेड

अगस्त 2008, जोधपुर…बासनी इंडस्ट्रियल एरिया में बिहार के कुशीनगर जिले के रामपुर बेगरा गांव से 20 वर्षीय मुन्ना राजपूत फैक्ट्री में काम करने के लिए आया हुआ था।

इधर, बिहार में उसकी बहन बबीता ने लव मैरिज की और पति प्रदीप के साथ गांव छोड़कर कुशीनगर रहने लगी। उसका पति नौकरी की तलाश में था।

एक दिन भाई ने अपनी बहन को कॉल किया और कहा कि वहां उसके पति को अगर अच्छी जॉब नहीं मिल रही है तो वह जोधपुर में अच्छी कंपनी में उसके पति की नौकरी लगवा देगा।

अच्छा सा कमरा भी किराए पर दिलवा देगा। अगले महीने रक्षा बंधन भी है तो दोनों भाई-बहन साथ त्योहार मनाएंगे। बहन ने अपने भाई की बात सुन कर पति को चलने के लिए मनाया और सामान बांध कर 25 जुलाई 2008 को जोधपुर आ गई।

यहां बबीता अपने पति के साथ अपने भाई मुन्ना के पास बासनी क्षेत्र में रह रही थी।

मुन्ना ने बहन बबीता को कॉल कर जोधपुर बुलाया था। -फोटो AI से जनरेटेड

मुन्ना ने बहन बबीता को कॉल कर जोधपुर बुलाया था। -फोटो AI से जनरेटेड

कुछ दिन बीतने पर बबीता ने भाई से पति की नौकरी लगवाने की बात कही। मुन्ना ने कहा कि वह ढूंढ ही रहा है और जल्द ही मिल जाएगी। उसने अपने दोस्तों को भी कह रखा है। बहुत अच्छा पैसा मिलेगा। सब सही हो जाएगा।

11 अगस्त 2008 की दोपहर में बबीता और प्रदीप से मिलने रविंद्र सिंह नाम का शख्स आया। उसने कहा कि वह बिहार से उसी के गांव से है और मुन्ना का दोस्त है। उसके पिता सुदामा सिंह ने उसे दोनों का हाल चाल जानने के लिए भेजा है।

रविंद्र बबीता और उसके पति के साथ कुछ देर बैठा और चाय–नाश्ता कर चला गया। शाम को जब मुन्ना वापस आया तो रविंद्र फिर से आया। वह मुन्ना से मिला और फिर उसको बाहर लेकर गया।

भाई के नौकरी लगवाने के आश्वासन पर बबीता और उसका पति प्रदीप राव बिहार से जोधपुर आ गए थे। -फोटो AI से जनरेटेड

भाई के नौकरी लगवाने के आश्वासन पर बबीता और उसका पति प्रदीप राव बिहार से जोधपुर आ गए थे। -फोटो AI से जनरेटेड

बहन से कहा-तुम्हारे पति की नौकरी पक्की हो गई

12 अगस्त की शाम को बबीता का भाई जब काम से शाम को लौटा तो रविन्द्र मुन्ना से फिर से मिलने आया। फिर मुन्ना रविंद्र के साथ कुछ देर तब बाहर रहा और 9 बजे घर आया। आकर उसने बबीता को कहा कि प्रदीप को रविंद्र और उसके एक दोस्त प्रदीप कुमार ने बुलाया हैं। शायद नौकरी की बात पक्की हो गई हैं।

बबीता यह बात सुन कर खुश हो गई। उसने पति प्रदीप को भाई मुन्ना के साथ भेज दिया। रात को 11:30 बजे मुन्ना अकेले वापस घर आया। इस पर बबीता ने उससे प्रदीप के बारे में पूछा।

मुन्ना ने बताया- प्रदीप की नौकरी लग गई है। आज उसकी नाइट ड्यूटी है। वह सुबह 8:30 बजे आएगा, तुम भी सो जाओ। इस पर बबीता सो जाती है और सुबह होते ही पति का इंतजार करने लगती हैं।

सुबह 9 बजे तक भी प्रदीप नहीं आया तो बबीता ने मुन्ना से पूछा। मुन्ना ने कहा- थोड़ी देर में आ जाएगा। इतना कहकर वह फैक्ट्री काम पर चला गया। 13 अगस्त की रात तक भी प्रदीप घर नहीं आया।

इस पर बबीता परेशान हो गई और फिर मुन्ना से सवाल किया। जवाब से संतुष्टि नहीं मिली तो खुद अपने पति को ढूंढने निकल पड़ी, लेकिन प्रदीप नहीं मिला। मुन्ना ने फिर अपनी बहन को समझाया- नई नई नौकरी लगी है। कंपनी अच्छी है। खाना-पीना भी वही मिल जाएगा। एक्स्ट्रा ड्यूटी पर लगा दिया होगा।

मुन्ना अपने जीजा प्रदीप को साथ लेकर गया था, लेकिन रात को अकेला ही लौटा। -फोटो AI से जनरेटेड

मुन्ना अपने जीजा प्रदीप को साथ लेकर गया था, लेकिन रात को अकेला ही लौटा। -फोटो AI से जनरेटेड

बहन ने भाई पर जताया शक

14 अगस्त की सुबह भी जब प्रदीप घर नहीं आया तो बबीता को अनहोनी का अंदेशा हुआ। भाई की बात पर भी उसे शक होने लगा कि वह कुछ छिपा रहा है। उस पर दोपहर में वह थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। साथ ही भाई मुन्ना पर भी शक जताया।

पुलिस ने पहले प्रदीप राव को तलाशने की कोशिश की। पुलिस ने मुन्ना से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गया और प्रदीप का ठिकाना बता दिया। पुलिस वहां पहुंची तो प्रदीप का शव मिला। शव झाड़ियों के बीच में पड़ा और गला रेता हुआ था।

प्रारंभिक जांच में यह तय हो गया था कि मुन्ना ने ही अपने बहन के पति की हत्या की है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस और 16 व 17 को रक्षा बंधन की छुट्टी थी। ऐसे में 14 की रात को मजिस्ट्रेट के घर पर पेश कर मुन्ना को पुलिस रिमांड पर लिया।

  • आखिर मुन्ना ने अपनी बहन के पति की हत्या क्यों की?
  • इस खतरनाक साजिश में कौन-कौन उसके साथ शामिल था?

पार्ट-2 में पढ़िए इन सभी सवालों के जवाब…



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading