☜ Click Here to Star Rating



प्रदेश में शिक्षकों के तबादलों को लेकर वर्तमान एवं पूर्व शिक्षा मंत्री आमने-सामने हो गए हैं। शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के समय शिक्षा विभाग तबादलों के लिए बदनाम था। तत्कालीन मुख्यमंत्री के सामने शिक्षक खुले

.

अब आपकी सरकार है, आपका शिक्षा मंत्री भी तबादले कर रहा है, लेकिन गर्व से कह सकता हूं कि कोई उंगली नहीं उठा सकता। शहर के रामचरण सर्किल पर जन संवाद केंद्र में भाजपा गणेश नगर मंडल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिलावर ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि बरसों से विभागीय पदोन्नति समितियों की बैठक ही नहीं होती थी।

उधर दिलावर के बयान पर पूर्व शिक्षा मंत्री व पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा बोले कि इनको कहो, दो साल हो गए, थोड़ा काम करें, फालतू की बातें करने से कोई फायदा नहीं है। बैन में ट्रांसफर कर रहे हैं, भ्रष्टाचार की पर्चियां कट रही हैं और बातें बड़ी-बड़ी कर रहे हैं।

आप देखिए, इन्होंने बिना बैन खोले 35 प्रतिशत कैडर का ट्रांसफर कर दिया, राजनीतिक द्वेषता से 500-500 किमी दूर फेंक दिया। पैसे लेकर ले आए और आरोप दूसरों पर लगा रहे हैं। दो साल हो गए, यदि हमारे समय का कोई भ्रष्टाचार है तो आपको उजागर करना चाहिए। आपका तो आज ही अखबारों में छपा है, किस टेंडर में क्या खेल हो रहा है। इनको आरएसएस ने बयान देने के लिए ही मंत्री बना रखा है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading