☜ Click Here to Star Rating



हथियार लाइसेंस हर वर्ग के लोगों के लिए स्टेटस सिंबल बन चुका है। यही वजह है कि लाइसेंस के आवेदकों की संख्या बढ़ रही है। 20 साल में झुंझुनूं में 135 और सीकर में 129 लाइसेंस दिए गए। झुंझुनूं के निवर्तमान कलेक्टर रामवतार मीणा ने 9 माह में रिकॉर्ड 29 लाइसे

.

भास्कर ने सीकर व झुंझुनूं जिलों में 20 साल में जारी लाइसेंस का रिकॉर्ड हासिल किया। सीकर व झुंझुनूं में 2005 से 19-19 कलेक्टर रहे। झुंझुनूं में 29 माह (6 दिसंबर 2004 से 28 अप्रैल 2007) कलेक्टर रहे भवानीसिंह देथा ने 20 लाइसेंस दिए। मीणा ने 9 माह (7 सितंबर-24 से 24 जून 2025) में ही 29 लाइसेंस दे दिए। एक परिवार के 3 सदस्य सूची में

झुंझुनूं में दयानंदसिंह का परिवार शिक्षण संस्थाओं से जुड़ा है। इनके बेटे संदीप व विकास कुमार तथा भतीजे मधुर ढूकिया तीनों को लाइसेंस मिला। संदीप नर्सिंग कॉलेज व विकास अस्पताल चलाते हैं। मधुर स्कूल संचालक है। इसी तरह झुंझुनूं के दीपक चौधरी अधिवक्ता, मनीष गुर्जर पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, डॉ. राहुल सुमन मलसीसर में बीसीएमओ है। नवलगढ़ कस्बे में मीलों का बास के अजय कुमार पशु आहार फैक्ट्री संचालक व रणवां की ढाणी खिरोड़ के वीरेंद्रसिंह होटल व्यावसायी है। चिड़ावा के संजय थालौर स्कूल संचालक हैं।

20 मई की मीटिंग में सीएस के निर्देश पर हुई जांच, फैसला लंबित 1996 बैच के आरएएस ऑफिसर रामवतार मीणा प्रमोट होकर आईएएस बने। पहली बार उन्हें 5 सितंबर 2024 को झुंझुनूं कलेक्टर लगाया गया। मीणा ने 7 सितंबर 2024 को झुंझुनूं में ज्वाइन किया। 20 मई 2025 को मुख्य सचिव (सीएस) सुधांश पंत ने सीकर सर्किट हाउस में सीकर व झुंझुनूं जिले के प्रमुख अधिकारियों की मीटिंग ली थी। पंत ने इस दौरान झुंझुनूं कलेक्टर मीणा की कार्यशैली पर कई सवाल उठाए थे। उन्होंने संभागीय आयुक्त को मीणा के कार्यालय में जारी हथियार लाइसेंस की जांच के आदेश भी दिए थे।

मीटिंग के एक महीने बाद मीणा को 24 जून 2025 को झुंझुनूं से हटाकर जयपुर में विभागीय जांच निदेशक लगा दिया गया। इधर, चीफ सेक्रेटरी के निर्देश पर करवाई गई जांच रिपोर्ट संबंधित विभाग को भिजवाई जा चुकी है, लेकिन जांच पर आज तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। 31 अगस्त को मीणा रिटायर हो गए।

सीकर कलेक्टर शर्मा ने 12 माह में 9 लाइसेंस दिए सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा ने 12 महीने में 9 लाइसेंस जारी किए हैं। दो पुलिस अधिकारी, एक सरपंच, न्यायिक अधिकारी, एक महिला सहित तीन अन्य को लाइसेंस जारी किए। रैवासा सरपंच राजकुमार सैनी को पिछले दिनों बदमाशों से धमकी मिली थी। इस पर इन्हें लाइसेंस जारी किया गया। इन्हें पुलिस सुरक्षा भी मुहैया करवाई गई।

20 साल में झुंझुनूं में इन्होंने दिए सबसे ज्यादा हथियार लाइसेंस रामवतार मीणा, 9 माह : 29 एसएस सोहता, 18 माह : 23 भवानीसिंह देथा, 30 माह : 20 …और इन्होंने सबसे कम आरुषी मलिक, 16 माह : 1 टी. रविकांत, 12 माह : 1 अश्विनी भगत, 24 माह : 3 सीकर के टॉप 3 कलेक्टर धर्मेंद्र भटनागर, 30 माह : 38 अविचल चतुर्वेदी, 25 माह : 18 एसएस सोहता, 14 माह : 14 …और इन्होंने दिए सबसे कम मंजू राजपाल, 13 माह : 1 रवि जैन, 14 माह : 4 डॉ. केबी गुप्ता, 12 माह : 2

“झुंझुनूं में 20 साल के दौरान चिन्मयी गोपाल (9 माह), मुग्धा सिन्हा (5 माह) व अंबरीष कुमार (6 माह) व सीकर में कुंजीलाल मीणा (6 माह), देवाशीष पृष्टि (8 माह) व बीआर अग्रवाल (17 दिन) ने अपने कार्यकाल में कोई लाइसेंस जारी नहीं किया।” -नोट : सभी आंकड़े आरटीआई में जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading