☜ Click Here to Star Rating



कोतवाली थाना क्षेत्र में मनचले युवकों द्वारा नाबालिग छात्रा के साथ कई दिनों से अश्लील हरकतें और छेड़खानी कर परेशान करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम कोचिंग सेंटर से घर लौटते समय छात्रा को फिर मनचलों ने घेर लिया और उसे गलत तरीके से छूने लगे। घब

.

जब संचालकों ने इसका विरोध किया तो ये बदमाश अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर कोचिंग सेंटर पहुंचे और संचालक से मारपीट कर फरार हो गए। इस घटना में संचालक हेमराज जाट के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना पर डीएसपी राजेश विद्यार्थी व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। छात्रा ने पांच लड़कों बाडा जेरेकिला निवासी आमिर मेवाती, हमीद, ताहिर, सद्दाम और राहिल के खिलाफ नाजजद और अन्य अज्ञात लड़कों के खिलाफ कोतवाली थाने में छेड़छाड़ करने, धर्म परिवर्तन व जबरन निकाह करने का दबाव डालने और मुंह पर तेजाब फेंकने की धमकी के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

कोतवाल ने शिकायत में उपरोक्त आरोप लगाने की पुष्टि की है और इनकी जांच कराने की बात कही है। पुलिस इस प्रकरण में पीड़िता के नाबालिग होने की स्थिति में जांच के बाद पॉक्सो की धाराएं भी जोड़ सकती है। घटना से गुस्साए ग्रामीण शनिवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय से 5 किमी दूर नेशनल हाईवे-52 (जयपुर-कोटा) टोल नाके के पास इकठ्ठा हो गए और प्रदर्शन किया।

टोंक कोतवाल भंवरलाल वैष्णव ने बताया छात्रा ने कुछ युवकों पर छेड़छाड़ कर परेशान करने और निकाह नहीं करने पर चेहरे को तेजाब फेंककर खराब कर देने के आरोप लगाते हुए शिकायत दी है, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

छात्रा के ऑटो को बाइक लगाकर रोक लेते थे

छात्रा ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बतााय कि उक्त मनचले युवक एक माह से अश्लील टिप्पणियां कर उसे परेशान कर रहे थे। वह जिस भी ऑटो से कोचिंग जाती, उसके आगे बाइक लगाकर उसे रोकते और इधर-उधर गलत तरीके से छूने का प्रयास करते। साथ ही जबरदस्ती उठाकर ले जाने की धमकी देते।

छात्रा ने शुक्रवार सुबह चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर पर भी इस संबंध में शिकायत करी थी। शुक्रवार शाम छात्रा घर लौट रही थी तो उसे रोका और धमकाने लगे कि हमारे कहने पर निकाह कर लो, नहीं तो चेहरे पर तेजाब डालकर शक्ल बिगाड़ देंगे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading