सीकर के पलसाना एरिया के गोविंदपुरा गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा नाचने के 10 मिनट बाद अचानक चलते-चलते बेहोश होकर गिर पड़ी। हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंदेशा है कि कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आन
घटना मंगलवार को पलसाना कस्बे के गोविंदपुरा गांव की है। स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप में गोविंदपुरा की सरकारी स्कूल की टीम शामिल हुई थी। मंगलवार को जब टीम वापस लौटी तो डीजे के साथ रैली निकाली गई। इसे रैली में मोनिका मीणा (16) भी शामिल थी। जिसने भी रैली में डांस किया था।

पोस्टमार्टम के दौरान हॉस्पिटल में मौजूद परिजन।
रैली पूरी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स स्कूल की तरफ आ गए। मोनिका भी स्कूल के मेन गेट में प्रवेश करने के बाद अपने क्लासरूम की तरफ जा रही थी। इसी दौरान अचानक चलते-चलते वह बेहोश हो गई। साथी छात्राओं ने इसकी जानकारी स्टाफ को दी।
जब स्कूल स्टाफ उसे पलसाना हॉस्पिटल लेकर गया तो वहां पर छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मोनिका के पिता बंशीधर की 13 साल पहले ही मौत हो चुकी है। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। मोनिका पढ़ाई में भी काफी होशियार थी। अब परिवार की सबसे छोटी बेटी की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है।
छात्रा के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. प्रभुदयाल बराला का कहना है कि मौत का कारण कार्डियक से जुड़ी प्रॉब्लम्स भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
सीकर में जुलाई महीने में 9 साल की बच्ची की बीच कार्डियक अरेस्ट से मौत हो चुकी है। 9 साल की बच्ची का नाम प्राची कुमावत था जो क्लास रूम में अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। अस्पताल ले जाने पर कुछ देर तो उसकी तबीयत में सुधार हुआ। लेकिन इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई थी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments