सवाई माधोपुर में बारिश से हालात बिगड़ते जा रहे है। इस बीच शुक्रवार को सुरवाल बांध में एक नाव पलट गई। इस नाव में करीब 9 लोग सवार थे।
इधर, इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें तेज बहाव में लोग नाव की सवारी कर रहे है। इसी दौरान अचानक नाव पलट जाती है। इसके बाद वे एक-एक कर नाव के साथ बह जाते है।
तस्वीरों में देखें कैसे बहते गए लोग

सुरवाल बांध में नाव पलटने के बाद बहते हुए लोग।

एक युवक झाड़ियों को पकड़ बैठा रहा। जिसे बचा लिया गया था।
महू गांव के थे,प्रशासन से शुरू किया रेस्क्यू घटना की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी उदय सिंह मौके के लिए रवाना हुए। सीओ सिटी ने बताया कि सुरवाल बांध के आस-पास पूरा इलाका पानी से भरा हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर और जेसीबी की मदद से टीम यहां पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया है। बताया जा रहा है कि ये सभी महू गांव के थे।
तीन लोग बचकर पाळ पर पहुंचे हादसे के दौरान वहां कुछ ग्रामीण मौजूद थे। लोगों को नाव के साथ बहता देख ग्रामीणों ने तीन लोगों को बचा लिया। ये लोग बांध की पाळ पर पहुंच गए थे। रस्सी की मदद से इन्हें बांध के बहाव से बाहर निकाला। वहीं नाव में सवार कुछ लोग बांध के तेज बहाव में बह गए।
ये खबर भी पढ़ें…
सुरवाल बांध में नाव डूबी, 10 लोग सवार थे:सवाई माधोपुर में बाढ़ जैसे हालात, लोग छतों पर चढ़े; कार समेत बहे युवक की मौत
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments