पोस्टमार्टम के दौरान कागजी कार्रवाई करती थाना पुलिस
भीलवाड़ा में 50 साल की महिला ने जहर खा लिया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने कहा कि सुसाइड क्यों किया इसके बारे में जानकारी नहीं है। मामला जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के कीरो की झोप
एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया- कीरों की झोपड़ियां गांव निवासी नारायणी देवी (50) पत्नी ओंकार कीर ने गुरुवार रात 8 बजे अपने ही घर में जहर खा लिया। अचानक नारायणी की तबीयत बिगड़ी को परिजन ने संभाला। जहर खाने का पता चला तो प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। ड्यूटी डॉक्टर ने नारायणी को डेड घोषित किया।
इसके बाद हमीरगढ़ थाना पुलिस पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजन को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला ने किन परिस्थितियों में सुसाइड किया। घटना को लेकर हर पहलू से जांच की जा रही है।

मृतका नारायणी देवी ( फाइल फोटो )
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments