![]()
मुंबई से जोधपुर के लिए शुक्रवार सुबह उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रद्द कर दी गई। इससे पहले एयर इंडिया की फ्लाइट AI645 सुबह 9:25 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोधपुर के लिए रवाना होनी थी। इसके लिए एय
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए सुरक्षा को ध्यान में रखकर उड़ान रोकने का निर्णय लिया। यात्रियों के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की गई।
यात्रियों के अनुसार, विमान ने उड़ान भरने के लिए पूरी रफ्तार पकड़ ली थी और टेक-ऑफ रन के दौरान ही तकनीकी खराबी के संकेत मिले। इसके तुरंत बाद पायलटों ने विमान को रनवे पर ही रोक दिया। सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर वापस गेट पर भेजा गया। घटना के समय विमान में कोई चोट या हताहत की खबर नहीं है।
एयर इंडिया का आधिकारिक बयान
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना के संबंध में कहा: “22 अगस्त को मुंबई से जोधपुर जा रही फ्लाइट AI645 एक ऑपरेशनल समस्या के कारण वापस बे में लौट गई। कॉकपिट क्रू ने मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए टेक-ऑफ रन को बंद करने का निर्णय लिया और विमान को वापस ले आया। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई।”
प्रवक्ता ने कहा कि “एयर इंडिया में यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हमारी टीम सभी प्रभावित यात्रियों को तत्काल सहायता प्रदान कर रही है।” एयरलाइन ने यह भी आश्वासन दिया कि तकनीकी समस्या की पूरी जांच की जाएगी।
नियमित उड़ान, 1 घंटा 50 मिनट में पहुंचती है जोधपुर
फ्लाइट AI645 मुंबई के सुबह 9:25 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करने वाली नियमित उड़ान है। यह उड़ान सामान्यतः 1 घंटा 50 मिनट में 797 किलोमीटर की दूरी तय करके जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचती है। विमान ने सामान्य प्रक्रिया के अनुसार गेट से पुशबैक लिया और रनवे की तरफ बढ़ा।
टेक-ऑफ के दौरान जब विमान ने स्पीड पकड़ी, तभी कॉकपिट में तकनीकी समस्या का अलर्ट आया। पायलटों ने तुरंत एसओपी (SOP) का पालन करते हुए फ्लाइट की स्पीड कम की और उसे सुरक्षित रूप से रनवे पर रोक दिया। इसके बाद विमान को वापस टर्मिनल 2 पर ले जाया गया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments