![]()
आईएएस गौरव अग्रवाल को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल अवार्ड।
जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित सतीश कुंती गोयल इंटरनेशनल अवार्ड प्रदान किया गया। यह सम्मान 58वें इंजीनियर्स डे के अवसर पर सोमवार को सतीश कुंती गोयल फाउंडेशन, शुभ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी एवं इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरव अग्रवाल, जोधपुर कलेक्टर रहे। पीठासीन अतिथि के रूप में एमबीएम यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. अजय कुमार शर्मा, तथा विशिष्ट अतिथि इंजीनियर एस.एन. भार्गव मौजूद थे। शुभ एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद गोयल ने गौरव अग्रवाल को यह पुरस्कार प्रदान किया। देश में हर साल 15 सितंबर को राष्ट्रीय इंजीनियर्स डे महान इंजीनियर सर एम. विश्वेश्वरैया की जयंती पर मनाया जाता है।
तीन दशकों से मिल रहा अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
डॉ. आनंद गोयल ने बताया कि पूर्व में यह अवार्ड देश एवं दुनिया की जानी-मानी हस्तियों को दिया जा चुका है। इनमें राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस एम.आर. कल्ला, पद्मभूषण डॉ. डेविड फ्रोले USA, जगतगुरू शंकराचार्य, पद्मभूषण स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी महाराज, आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के फाउंडर पद्मविभूषण श्रीश्री रविशंकर, पद्मभूषण प्रो. एन.के गांगुली, प्रोफेसर सी.वी.आर मूर्ति पूर्व डायरेक्टर आई.आई.टी जोधपुर शामिल हैं।
डॉ. आनंद गोयल एवं इंजीनियर अरूण गोयल ने बताया कि यह अवार्ड उनके पिता प्रो. सतीश चन्द्र गोयल पूर्व कुलपति जोधपुर यूनिवर्सिटी एवं माता कुंती गोयल की याद में पिछले 30 वर्षों से दिया जा रहा है। यह पुरस्कार उन व्यक्तित्वों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान दिया है और समाज कल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाई है।
समाज कल्याण के लिए समर्पित संस्था
डॉ. गोयल ने बताया कि शुभ एजुकेशन एवं वेलफेयर सोसायटी समाज कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित है। गत वर्षों में इस सोसायटी ने स्कूल एवं कॉलेजों में क्लासरूम, कंप्यूटर लैब एवं प्याऊ का निर्माण कराया। साथ ही अनाथ बच्चों एवं बुजुर्गों के उद्धार के लिए अनेक संस्थानों को आर्थिक सहयोग दिया। छात्राओं को कॉलेज एवं स्कूली फीस में स्कॉलरशिप प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त सनातन धर्म एवं हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्सा रही है।
डॉ. गोयल ने इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स के चेयरमैन आर.आर. हुडा, कन्वीनर एम.एम. अग्रवाल एवं दरियासिंह यादव के सहयोग के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया (IEI) ने इस वर्ष 2025 की थीम ” डीप टेक एंड इंजीनियरिंग एक्सिलेंस: ड्राइविंग इंडियाज़ टेकऐड” रखी है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments