17 सितंबर से शहरी सेवा शिविरों का आयोजन होगा, सफल क्रियान्वयन के लिए जयपुर जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने बैठक ली।
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 17 सितंबर से शहरी सेवा शिविरों का आयोजन होगा। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार मूंड ने बताया- ‘शहरी सेवा शिविर-2025’ में नागरिकों की समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान किया जाएगा। शिविर सुबह 9:30 से शाम 6:00 बजे तक वार्ड वार आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में कई महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इनमें साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत, नई लाइट लगाना और सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत शामिल है। साथ ही सीवरेज कनेक्शन, विभिन्न प्रकार के पट्टे, भवन निर्माण मंजूरी और ट्रेड लाइसेंस जैसी सेवाएं भी दी जाएंगी।

जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने अधिकारियों को शिविरों के सफल आयोजन के लिए निर्देश दिए हैं।
यहां देखें किस जोन में कब लगेंगे शिविर
उन्होंने बताया कि नगर निगम जयपुर ग्रेटर द्वारा मालवीय नगर जोन में 17 सितम्बर को मालवीय नगर ज़ोन के वार्ड 125 से 132 तक का शिविर सामुदायिक केन्द्र (जेडीए), हरि मार्ग, मालवीय नगर में, मानसरोवर जोन में 18 सितम्बर को मानसरोवर ज़ोन के वार्ड 65, 66, 67, 68, 71, 74, 83 और ग्राम पंचायत मुहाना, मदाऊ, गजसिंहपुरा, जगन्नाथपुरा के सम्पूर्ण राजस्व ग्राम क्षेत्र का शिविर आनंद महल मैरिज गार्डन, पत्रकार रोड, मानसरोवर, मुरलीपुरा जोन में 19 सितम्बर 2025 को मुरलीपुरा ज़ोन के वार्ड 1 से 7 एवं 12, 13, 14 में शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरमाड़ा; सांगानेर जोन में 20 सितम्बर को सांगानेर ज़ोन के वार्ड 86 से 94 व 96 तक का शिविर घनश्याम बगरेट स्टेडियम, सांगानेर में आयोजित किया जायेगा। वहीं, नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से 17 सितंबर को 60, 61, 62, 64, 65 एवं 66 मण्डी खटीकान सामुदायिक केन्द्र, सियाराम धर्मशाला में, 18 सितंबर को वार्ड नंबर 90 से 95 के लिए अम्बेडकर भवन रोटरी सर्किल सामुदायिक केन्द्र में, 19 सितंबर को वार्ड नंबर 31 से 54 के लिए कार्यालय सिविल लाईन जोन के सामने साइंस पार्क के पास शिविर का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को वार्ड नंबर 23 एवं 30 से 36 के लिए कार्यालय नगर परिषद चौमूं में, कार्यालय नगर पालिका दूदू में वार्ड संख्या 1, 2, 5 और 6 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका कार्यालय जमवारामगढ़ में वार्ड संख्या 1 और 2 के लिए, नगर पालिका कार्यालय जोबनेर के पीछे वार्ड संख्या एक के लिए, नगर पालिका कार्यालय कालाडेरा के वार्ड संख्या 1,2,3 के लिए, नगर पालिका कार्यालय कानोता के वार्ड संख्या 1,2,3 के लिए, नगर पालिका कार्यालय खेजरोली के वार्ड संख्या 1 एवं 2 के लिए, मोहनपुरा बालाजी, किशनगढ़ रेनवाल में वार्ड संख्या 32 और 33 के लिए, नगर पालिका कार्यालय मनोहरपुर के वार्ड संख्या 1,2,3 के लिए, नगर पालिका कार्यालय फागी के वार्ड संख्या 1 के लिए, अम्बेडकर भवन ईदगाह रोड फुलेरा में वार्ड संख्या 1 एवं 25 के लिए, सराय स्कूल सांभर लेक में वार्ड संख्या 1 एवं 2 के लिए, अग्निशमन केन्द्र शाहपुरा में वार्ड संख्या 7, 8 एवं 9 के लिए, नगर पालिका परिसर वाटिका में वार्ड संख्या 1 एवं 2 के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments