☜ Click Here to Star Rating



NEB थाना पुलिस ने लिया था हिरासत में

अलवर में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट मिसमैच से बड़ी नकल पकड़ में आई। जिसमें धौलपुर की युवती पिंकी गुर्जर ने खुद कबूल किया कि उसने पहले अपनी सहेली की जगह परीक्षा दी थी और अब खुद की भर्ती परीक्षा में पकड़ी गई ।

.

अलवर एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि 14 सितंबर को आयोजित कांस्टेबल परीक्षा में ज्ञानदीप विधापीठ माध्यमिक विद्यालय दाउदपुर केंद्र पर पिंकी गुर्जर पुत्री बहादुर सिंह निवासी खरगपुर थाना कोलारी जिला धौलपुर का फिंगरप्रिंट मिलान नहीं हुआ। इस पर एनईबी थाना प्रभारी दिनेश जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में पिंकी ने खुलासा किया कि मई-जून 2025 में उसने अपनी दोस्त आयुषी पुत्री रामधार सिंह निवासी मनिया धौलपुर की जगह प्री बीएसटीसी/डीएलएड परीक्षा दी थी, जिसमें उसके फिंगरप्रिंट लिए गए थे और आयुषी उस परीक्षा में पास हो गई थी।

इस तरह पिंकी का फिंगर प्रिंट उसकी दोस्त के नाम पर चढ़ गया जिससे अब वो खुद की परिक्षा से रह गई। पिंकी का 14 सिंतबर काे दूसरी पारी में शामिल हुई थी। लेकिन बायोमैट्रिक डाटा मेल नहीं खाने से उसका राज़ खुल गया। इस तरह दो अलग-अलग परीक्षाओं में नकल और धोखाधड़ी का मामला सामने आया। पुलिस ने पिंकी को थाना कोतवाली धौलपुर भेज दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading