☜ Click Here to Star Rating


कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले सरपंच।

दैनिक भास्कर समूह की ओर से पिपराली रोड सीकर स्थित सीएलसी ऑडिटोरियम में रविवार को सरपंच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी ग्राम पंचायतों के सशक्तिकरण और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शेखावाटी के सीकर,चूरू व झुंझुनूं जिले के सरपंचों क

.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने इस मौके पर कहा कि पंचायतीराज को लोकतंत्र की नींव कहा जाता है। ये व्यवस्था लागू होने के बाद गांवों के विकास की जो बयार बही है और इस तस्वीर को बदल कर धरातल पर उतारने की महत्वपूर्ण कड़ी सरपंच हैं। भास्कर जैसे बडे़ मीडिया संस्थान ने यदि सरपंचों को सम्मान के लिए चुना है तो यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। इस प्रकार की संस्था द्वारा सम्मान देना जीवन का उज्जवल पक्ष है।

कार्यक्रम में महिला सरपंच को सम्मानित करते पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,विधायक हरलाल सहारण,क्लस्टर हैड अयाज खान।

कार्यक्रम में महिला सरपंच को सम्मानित करते पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़,विधायक हरलाल सहारण,क्लस्टर हैड अयाज खान।

इसलिए सरपंच की जिम्मेदारी है कि वह सामाजिक संस्कार बरकरार रखे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे चूरू विधायक हरलाल सहारण ने सामाजिक सरोकार से जुडे़ इस सम्मान समारोह के लिए दैनिक भास्कर व सीएलसी का आभार जताया। कहा कि भाजपा सरकार ने इस पंचायतीराज को सुदढ़ करने का काम किया है।

सरपंचों को सबको साथ लेकर गांव के विकास के बारे में सोचना पडे़गा। कार्यक्रम के अंत में सीएलसी संस्था के सीओ साहिल चौधरी ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित कर उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान दैनिक भास्कर के क्लस्टर हैड अयाज खान, झुंझुनूं यूनिट हैड तैयब अली गौरी, शाकंभरी एड एजेंसी के सोमेंद्र जोशी, सैटेलाइट हैड नरेंद्र सिंह, असिस्टेंट मैनेजर हरि सिंह जाखड़, सीएलसी से ओमप्रकाश गोदारा, नवरत्न शर्मा, विनोद सिंह तंवर, सुमित शर्मा सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन सरपंचों का हुआ सम्मान सरपंच मनोज चौधरी ग्राम पंचायत पाटन, विमला देवी ग्राम पंचायत घांघू, कैलाश कुमार ग्राम पंचायत सहनाली छोटी, ओंकारमल प्रजापत ग्रामपंचायत खींवासर, रतन कंवर ग्राम पंचायत भामासी, गिना देवी ग्रामपंचायत हमीरवास, संतोष फगेड़िया ग्रामपंचायत लंबोर बड़ी, जयसिंह पूनिया गुलपुरा, मीरादेवी सहारण डोकवा, उर्मिला देवी कुल्हड़िया नोरंगपुरा, मानसिंह रैबारी नीमां, मोहम्मद जाहिद ददरेवा, रामनिवास मितड़ राघा बड़ी, राकेश मोटसरा देरवाला, शांति देवी प्रतापपुरा, एडवोकेट संजय सैनी लाम्बा गोठड़ा, अनिल मीणा नाटास, हारून भाटी अलसीसर, संतोष सैनी टमकोर, महावीर प्रसाद भामू खिरोड़, शीशराम धायल भीखनसर, जयराम खोवाल शिश्यू रानोली, संजना सैनी परिहारवास, मीना सैनी कांवट, कैलास मीणा जुगलपुरा, सुनील कुमार जांगिड़ कंचनपुर, संतरा देवी तारपुरा, रेशम नारनोलिया पलासरा, ओंकारमल सैनी रानोली व ठिमोली के सरपंच संजय प्रजापत शामिल रहे।”



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading