![]()
नागौर में सकल दिगंबर जैन समाज ने रविवार को दशलक्षण पर्व के समापन पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए। पिछले 10 दिन तक उपवास रखने वाले तपस्वियों का सम्मान किया गया। रमेश चंद्र जैन ने बताया कि पर्यूषण पर्व के समापन पर सम्मान समारोह के बाद शोभायात्रा निकाली गई
लंबी गली स्थित श्रीआदिनाथ मंदिर में उपवास करने वाले सभी तपस्वियों का सम्मान किया गया। इसके बाद श्रीआदिनाथ मंदिर से शोभायात्रा निकली, जो काजियों के चौक, तिगरी बाजार, भंडारियों की गली होते हुए बीस पंथी दिगंबर जैन मंदिर पहुंची। बीस पंथी जैन मंदिर के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर उपवास करने वाले तपस्वियों का सम्मान किया गया।
फिर शोभायात्रा काठड़ियों का चौक, मच्छियों का चौक और तेरापंथी दिगंबर जैन मंदिर होकर वापस श्रीआदिनाथ जैन मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बैंड बाजे के साथ जैन समाज के महिला-पुरूष और बच्चे भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। साथ ही उपवास करने वाले तीनों तपस्वी खुली जीप में सवार होकर चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह माल्यार्पण व पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से सोमवार को क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह सभी मंदिरों में भगवान का पूजा अभिषेक व शांतिधारा की जाएगी। उसके बाद शाम 6 बजे तेरा पंथी दिगंबर जैन मंदिर में श्रीजी की माल व भगवान का अभिषेक होगा। इसके बाद लंबी गली स्थित श्रीआदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शाम 7 बजे श्रीजी की माल व अभिषेक किया जाएगा और साढ़े 7 बजे बीस पंथी दिगंबर जैन मंदिर श्रीजी की माल व अभिषेक होगा।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments