☜ Click Here to Star Rating



उदयपुर की सायरा थाना पुलिस ने पत्नी की गला रेत कर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पति ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाने में जाकर एफआईआर दर्ज कराई थी। ताकि पुलिस को उस पर शक नहीं हो।

.

डीएसपी सूर्यवीर सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपी अपने परिवार वालों और पुलिस को गुमराह करता रहा। उसने गिरफ्तारी बाद पूछताछ में बताया कि मैं शराब पीकर घर पहुंचा था। तब मेरी पत्नी ने मेरे साथ झगड़ा दिया तो मुझे गुस्सा आ गया। इसके बाद पत्नी के साथ मारपीट की।

फिर घर में दीवार पर लगे शीशे को तोड़कर कांच के टुकड़े से उसके गले को दो-तीन जगह से रेत दिया। दर्द होने पर वह जब चिल्लाई तो पति घबरा गया और बाहर भाग गया। पकड़े जाने के डर से उसने अज्ञात लोगों द्वारा मारने की झूठी कहानी बताई।

पति ने पुलिस को बताया, दो अज्ञात व्यक्तियों ने घर आकर मारा डीएसपी राठौड़ ने बताया कि 5 सितंबर 2025 को रात में सूचना मिली थी कि रावछ गांव में एक महिला का गला किसी ने रेता है और उसकी हालत गंभीर है। महिला को हॉस्पिटल भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतका मेथी बाई के पति विसाराम पिता कना गमेती ने निवासी रेबान फला रावछ ने थाने में रिपोर्ट दी।

जिसमें बताया कि रात में मैं और मेरी पत्नी दोनों घर पर थे। तभी रात 10 बजे दो अज्ञात व्यक्ति मुंह बांधकर घर पर आए और उन्होंने मुझे घर के बाहर रोक दिया और घर के अंदर सो रही पत्नी से मारपीट करने लगे। फिर दीवार पर लगे शीशे को तोड़कर पत्नी का गला काटा। दर्द होने पर वह चिल्लाई तो आरोपी भाग गए।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading