उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में कुमार मिनरल्स नाम की फैक्ट्री काम के दौरान एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। मौत के बाद मृतक के परिजन और ग्रामीण सुबह फैक्ट्री के बाहर एकत्रित हो गए। विरोध जताते हुए मुआवजे की मांग पर अड़े हुए हैं।
थानाधिकारी हुकम सिंह ने बताया कि घटना बीती रात गुडली स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मिनरल्स फैक्ट्री में करीब 3 बजे की है जब काम करते वक्त महिला कमला मीणा निवासी प्रतापगढ़ की साड़ी अचानक मशीन के रोलर के सम्पर्क में आ गई। महिला उसमें खिंचती गई और उसके पेट का हिस्सा रोलर से डेमेज हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच जारी है। रातभर फैक्ट्री चलती है इसकी अनुमति है या नहीं। इसकी भी जांच कर रहे है।

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में कुमार मिनरल्स नाम की फैक्ट्री काम के दौरान एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
दो साल पहले पति का भी हाथ कटा था कर्मचारी यूनियन के नेता पुष्कर जोशी ने बताया कि पति मानसिंह मीणा और पति दोनों इसी फैक्ट्री में काम करते है। दो साल पहले मृतक महिला के पति का भी काम करते वक्त हाथ कट गया था। उसे मुआवजे तौर पर करीब 25 हजार रुपए फैक्ट्री की तरफ से दिए थे लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि पति जब वापस काम पर लौटा तो उसकी तनख्वाह में से मुआवजे की राशि किश्त में हर माह काट ली गई थी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं ऐसे में इन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए।
आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार ग्रामीणों कहना है कि मृतक महिला का पति एक हाथ से अक्षम है और उनके सबसे छोटा बेटा एक साल का है। आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हैं। पत्नी की मौत के बाद पति के जिम्मे पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। ऐसे में 50 लाख रुपए के मुआवजे मिलना चाहिए। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में फैक्ट्री मालिक और ग्रामीणों की वार्ता जारी है। बता दें, कुमार मिनरल्स फैक्ट्री में सॉप स्टोन का पाउडर बनाने का काम होता है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments