![]()
कौलारी थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
धौलपुर के कौलारी थाना पुलिस ने तीन साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडलेश्वर उर्फ मंडे को नेशनल हाईवे पर सैपऊ बाईपास पुल के नीचे से पकड़ा गया।
मंडलेश्वर पर थाना कौलारी के गांव पिपहेरा में लूट और हत्या का आरोप है। इस मामले में थाने में धारा 302, 394, 120बी आईपीसी और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। आरोपी को पहले गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह पेशी पर उपस्थित नहीं हुआ और फरार हो गया।
थानाधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 सितंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया। मंडलेश्वर छिंगा (25) का नगला, अतराज का पुरा, थाना कंचनपुर का रहने वाला है। यह कार्रवाई आईजी कैलाश विश्नोई, एसपी विकास सांगवान और एएसपी मनोज शर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में कॉन्स्टेबल हंसराम और वीरसिंह भी शामिल थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments